फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bomb call in Chandigarh Lake Club its police mock drill

चंडीगढ़ में बम : लेक क्लब में बम की सूचना, दल-बल के साथ पहुंची पुलिस व डॉग स्क्वायड, खंगाला चप्पा-चप्पा

Thu, 18 Jul 2024 03:36 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Jul 2024 03:36 PM IST
सार

चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में बम की सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिली कि सेक्टर-1 स्थित लेक क्लब में बम है। पुलिस कमांडो, बम स्क्वायड व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा और उन्होंने क्लब का चप्पा चप्पा खंगाला।

विज्ञापन
Bomb call in Chandigarh Lake Club its  police mock drill
लेक क्लब में तलाशी लेते पुलिस जवान - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-1 स्थित लेक क्लब में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में बम की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस का बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लेक क्लब का पूरा एरिया सील कर दिया। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। लेक क्लब में मौजूद लोगों सभी लोग घबरा गए। क्लब के कर्मियों सहित मौजूद अन्य लोगों को बाहर निकालकर बम निरोधक दस्ते ने चप्पा-चप्पा खंगाला। तलाशी अभियान के दौरान बम स्क्वायड टीम को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली। हालांकि पुलिस को लेक क्लब में एक डमी बम जरूर मिला। 

विज्ञापन


दरअसल यह पुलिस की तरफ से एक मॉक ड्रिल की गई थी। जब लोगों को पता चला कि यह पुलिस की मॉक ड्रिल थी तो उन्होंने राहत की सांस ली। बता दें कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस-2024 को लेकर पुलिस विभाग की तरफ से शहर की सुरक्षा के लिहाज से यह मॉक ड्रिल करवाई गई थी। मॉक ड्रिल में सभी आपातकालीन सेवाओं, इकाइयों को समय पर भाग लिया जाता है। 
विज्ञापन


वीरवार सुबह 10.45 बजे बम मिलने की सूचना मिली। इस मॉक ड्रिल के लिए एसपी मृदुल निर्देशन, डीएसपी ऑपरेशंस पी. अभिनंदन और ऑपरेशंस सेल सेक्टर-26 प्रभारी शेर सिंह की निगरानी में ऑपरेशंस सेल के कमांडो बम व डॉग स्क्वायड सेक्टर-1 स्थित लेक क्लब में पहुंचा। इसके बाद टीम ने लेक क्लब की घेराबंदी कर 11.15 बजे डमी बम को ढूंढ निकाला। सेक्टर-26 चंडीगढ़ एक रेत बैग ट्रक के जरिये और पीसीआर वाहनों के एस्कॉर्ट के साथ डमी बम को सुरक्षित रूप से पुलिस लाइन के खुले मैदान में ले लगा गया और वहां उसे डिफ्यूज किया गया। इसके बाद बताया गया कि लेक क्लब बम कॉल के संबंध में मॉक अभ्यास आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed