फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bomb blasts linked to ransom, former ASI's son arrested

Chandigarh News: फिरौती से जुड़े बम ब्लास्ट के तार, पूर्व एएसआई का बेटा गिरफ्तार

Fri, 29 Nov 2024 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bomb blasts linked to ransom, former ASI's son arrested
चंडीगढ़। सेक्टर-26 के डि''ओरा और सेविले बार एंड लाउंज क्लब के बाहर मंगलवार तड़के हुए दो बम ब्लास्ट मामले में पुलिस ने पूर्व एएसआई के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि क्लब मालिक से हर महीने 50 हजार रुपये की प्रोटेक्श्न मनी नहीं मिलने पर धमाके करवाए गए हैं। आरोप चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व एएसआई दिलावर सिंह के बेटे अर्जुन ठाकुर पर हैं। जांच टीमों ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं, जांच टीमों ने पंजाब के दो अन्य युवकों को हिरासत में लेकर धमाकों के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को तड़के 3:14 बजे सेक्टर-26 थाना व ऑपरेशन सेल से महज 50 कदम दूर बाइक सवार दो युवकों ने डि''ओरा और सेविले क्लब के बाहर देसी बम फेंककर धमाके किए थे। हालांकि इन दोनाें ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं हुआ था। इस मामले में पुलिस ने सेक्टर-26 थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच टीमों ने घटनास्थल से लेकर मोहाली तक 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपियों के चेहरे कहीं भी नहीं दिखे। हालांकि जिस बाइक पर आरोपी आए थे, उसका नंबर जांच में फर्जी निकला है। जांच टीमों की ओर से पंजाब और हरियाणा की ओर जाने वालीं सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज खंगाल जा रही है। आरोपी हमले के बाद सेक्टर-26 सब्जी मंडी चौक से सेक्टर-32/20 और सेक्टर-49/50 होते हुए मोहाली पीसीए स्टेडियम चौक की ओर भागे थे। इसके बाद मोहाली फेज-10/11 से होते हुए आइशर से जीरकपुर की ओर भागे थे।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले पुलिस को बताई थी फिरौती मांगने की बात
बीते बुधवार को अर्जुन ठाकुर के खिलाफ बीएनएस एक्ट 309 व 3 (5) 2023 के तहत फिरौती मांगने का केस दर्ज किया था। अब इस मामले में नाभा निवासी डि''ओरा क्लब के पार्टनर निखिल चौधरी की शिकायत पर आरोपी अर्जुन के खिलाफ बीएनएस एक्ट 308 (4) 2023 के तहत केस दर्ज किया है। जांच टीमों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और वीरवार को उसे जिला कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सेक्टर-26 में प्रेस्टीन हॉस्पिटैलिटी के तहत पंजीकृत डि''ओरा क्लब का 25 प्रतिशत का मालिक है। उसने मैसर्स सिंगला मशीनरी स्टोर नाभा जिला पटियाला के अपने पारिवारिक सदस्य टेक चंद सिंगला को कुछ समय पहले ही 10 प्रतिशत शेयर बेचे हैं। एमओयू के अनुसार टेक चंद को रेस्टोरेंट के संचालन में मूक भागीदार बनाया है। टेक चंद के साथ उनके व्यापारिक विवाद के कारण अर्जुन ठाकुर इस विवाद का फायदा उठाकर जबरन उसके हिस्से को अपने नाम पर करना चाहता है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बोला- अर्जुन कुछ महीने से दे रहा था धमकियां
शिकायतकर्ता ने बताया कि अर्जुन ठाकुर पिछले कुछ महीनों से लगातार उससे पैसे ऐंठने के लिए मौखिक तौर पर धमकियां दे रहा था। वह उसे क्लब में पार्टनर बनाने और उसे हर महीने 50 हजार रुपये खर्चा देने के लिए कहता था। उसने कई बार धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो उसे जान से मार दिया जाएगा या फिर उसे बुरी तरह नुकसान पहुंचाएगा। धमकियां मिलने के बाद शिकायतकर्ता ने कई दिनों तक क्लब जाना भी बंद कर दिया, लेकिन अब हाल ही में अर्जुन फिर से उसे क्लब के बाहर मिला और फिर से धमकाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्लब में निखिल चौधरी के अलावा विशाल गर्ग, अमित गुप्ता और रतन लुबाना भी पार्टनर हैं, जिनसे पहले ही जांच टीमें पूछताछ कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बम ब्लास्ट करवाने के लिए कठघरे में अर्जुन ठाकुर

बम ब्लास्ट के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के गोल्डी बराड़ व रोहित गोदारा के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर इस घटना की जिम्मेवारी ली गई थी। लेकिन कुछ समय बाद ही पोस्ट डिलीट होने के बाद अब अर्जुन ठाकुर की ओर से फिरौती मांगने की घटना सामने आने से जांच फिरौती के एंगल पर घूम गई है। जांच टीमों को शक है कि क्लब संचालक निखिल चौधरी की ओर से फिरौती नहीं देने और उन्हें डराने-धमकाने के लिए यह ब्लास्ट करवाए गए हैं। जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि आरोपी अर्जुन करीब आठ महीने पहले ही जेल से जमानत पर छूटा है और उस पर पहले भी फिरौती के 3 मामले दर्ज हैं। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में जांच टीमों की ओर से पंजाब के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की बात भी सामने आई है, लेकिन पुलिस अधिकारी अभी इस मामले को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article