फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bomb blast threats in mohali court, security tight

बम की धमकी के बाद अदालत की सुरक्षा बढ़ाई

Sat, 29 Aug 2015 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 29 Aug 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
bomb blast threats in mohali court, security tight

कुछ दिन पहले हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद शुक्रवार को मोहाली जिला अदालत की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पहले डॉग स्क्वॉयड की टीम ने अदालत की चेकिंग की।

विज्ञापन


इसके बाद एसपी सिटी-एक आशीष कपूर ने अदालत का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने अदालत में तैनात पुलिसकर्मियों को पुख्ता इंतजाम करने की हिदायत दी है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हा सके।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीमें शुक्रवार सुबह नौ बजे ही अदालत में पहुंच गई थीं। टीमों ने पहले पूरे अदालत परिसर की चेकिंग की। फिर एसएपी सिटी आशीष कपूर ने अदालत के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अदालत में तैनात पुलिसकर्मियों को हिदायत दी है कि अदालत में आने जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जाए। आने जाने वाले का हर विवरण रजिस्टर में नोट किया जाए। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया जाएग।


अदालत से भाग चुके हैं कैदी
जिला अदालत में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध न होने के चलते हवालाती भाग चुके हैं। कुछ दिन पहले ही एक रेप का आरोपी अदालत से भाग गया था। जिसे पुलिस ने कुछ दिन बाद सोहाना से काबू किया था। इससे के अलावा हत्या के प्रयास में जेल में बंद सन्नी नाम के आरोपी ने भी अदालत से भागने की कोशिश की थी। लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed