फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bomb blast in indian army Arms store in dasuha, hoshiarpur of punjab

पंजाबः भारतीय सेना के आयुध भंडार में बम फटा, एक की मौत...कई पहुंचे अस्पताल

Wed, 16 May 2018 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दसूहा (होशियारपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, दसूहा (होशियारपुर) Updated Wed, 16 May 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
bomb blast in indian army Arms store in dasuha, hoshiarpur of punjab
bomb blast
18 एफएडी (फील्ड एम्यूनिशन डिपो) सैन्य आयुध भंडार में एक सैन्य जांच दल के निरीक्षण के दौरान एक बम (शेल) फट गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि पांच अन्य जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार को जबलपुर से डिपो का निरीक्षण करने के लिए एक विशेष सैन्य दल पंजाब में होशियारपुर जिले के दसूहा स्थित उच्ची बस्सी पहुंचा था।
विज्ञापन


शाम को उक्त टीम सेना की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले बमों (शेल्स) की जांच कर रही थी। इसी दौरान अचानक एक शेल में धमाका हो गया। धमाके के दौरान वहां मौजूद छह व्यक्तियों में से एक की मौत हो गई। बाकी पांच घायल हो गए। टीम में शामिल पुरुषोत्तम गोटिया ने बताया कि वे उच्ची बस्सी आर्मी डिपो में बमों की जांच करने आए थे।
विज्ञापन


शाम को इसी दौरान अचानक एक बम फट गया जिससे वहां मौजूद अजय पांडेय की मौत हो गई। घायलों में से तीन को दसूहा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इनमें बलजिंदर सिंह पुत्र आज्ञा राम निवासी सिबो चक्क, अनुराग पुत्र कंवर सिंह, मलखान प्रजापत पुत्र परशुराम शामिल हैं। दो गंभीर घायलों को जालंधर के प्राइवेट अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय पांडेय का शव दसूहा के सिविल अस्पताल में शवगृह में रखा गया है। सेना के प्रवक्ता ने धमाका होने की तो पुष्टि की लेकिन धमाके की वजह और उससे हुए नुकसान के बारे में बुधवार दोपहर तक जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताए जा सकने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed