{"_id":"ac38af2a397a2f653cf57b29a54a36aa","slug":"bollywood-actress-zarin-khan-debute-in-punjabi-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जट्ट जेम्स बांड’ से पॉलीवुड में डेब्यू करेगी ये अदाकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जट्ट जेम्स बांड’ से पॉलीवुड में डेब्यू करेगी ये अदाकारा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Apr 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी फिल्म ‘जट्ट जेम्स बांड’ से जरीन खान पॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। सेक्टर-17 स्थित एक होटल में जरीन फिल्म के म्यूजिक लांच पर गिप्पी ग्रेवाल के साथ पहुंची।
जरीन ने कहा कि लोग उन्हें कहते हैं कि वह कैटरीना की तरह लगती हैं, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं लगता। कैटरीना उनकी सीनियर हैं और वह अक्सर एक-दूसरे से बातें करती हैं, लेकिन वह कभी इस विषय पर बात नहीं करते। जरीन ने कहा कि सलमान खान और कैटरीना उनके अच्छे दोस्त हैं।
पंजाबी फिल्मों में एंट्री करने को लेकर जरीन कहती हैं कि जब उन्हें पहली बार इस फिल्म का ऑफर मिला तो उन्हें बहुत खुशी हुई। हालांकि जरीन को फिल्म में पंजाबी बोलने में काफी मुश्किल हुई, लेकिन गिप्पी ने उनकी इसमें मदद की।
विज्ञापन
मुश्किल से मनाया रोहित को: गिप्पी
म्यूजिक लांच के दौरान फिल्म के मुख्य कलाकार गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि फिल्म के निर्देशक रोहित जुगराज के साथ वह पहले भी काम कर चुके हैं। बेस्ट ऑफ लक में वह क्रिएटिव डायरेक्टर रह चुके हैं, जिसमें उनका काम बहुत पसंद आया। इस फिल्म के लिए रोहित को बड़ी मुश्किल से मनाना पड़ा।
रोहित के पास जब गिप्पी गए तो उन्होंने यह कह कर मना कर दिया कि पंजाबी फिल्मों में बजट को लेकर बहुत मुश्किल आती है। उनको मनाने के बाद ही इस फिल्म का निर्माण शुरू हुआ। गिप्पी ने बताया कि इस फिल्म में राहत फतेह अली खान ने एक गाना, आरिफ लोहार ने दो और गिप्पी ने खुद तीन गाने गाए हैं।
प्रोड्यूसर की ईमेल आईडी से रखा फिल्म का नाम
जब गिप्पी से पूछा गया कि इस फिल्म का नाम जट्ट जेम्स बांड क्यों रखा गया तो उन्होंने कहा कि दरअसल उनके प्रोड्यूसर की ईमेल आईडी का नाम जट्ट जेम्स बांड था जो उन्हें बहुत पसंद आया, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि फिल्म इससे संबंधित नहीं है।
गिप्पी ने बताया कि इस फिल्म में मेन लीड दिमाग का इस्तेमाल बखूबी करता है। फिल्म में गिप्पी के अलावा गुरप्रीत घुग्गी और यशपाल शर्मा भी है। फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होगी।