फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bollywood actress rakhi sawant reached ambala city

पिटाई के बाद फूट-फूट कर रो पड़ीं राखी सावंत, खली से लगाई गुहार, इन पर लगाया षड़यंत्र का आरोप

Tue, 13 Nov 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा) Updated Tue, 13 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
bollywood actress rakhi sawant reached ambala city
राखी सांवत

महिला रेसलर ने राखी सावंत को रिंग में जबरदस्त पटखनी दी। जिसके चलते राखी सावंत को कमर में काफी चोट आ गई । पूरे वाकया को याद करते हुए राखी सांवत फूट-फूटकर रोने लगी। दरअसल, पंचकूला में ग्रेट खली रिटर्न शो में डांस परफार्मेंस के दौरान राखी सावंत को विदेशी महिला रेसलर ने उठाकर पटक दिया था जिसके बाद राखी को अस्पताल ले जाया गया। सोमवार देर शाम राखी सावंत जीटी रोड स्थित होटल में पहुंचीं तो यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान वह फूट-फूट कर रो पड़ीं। उसने कहा कि यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है, यदि वह मर गईं तो भी लोगों को यही लगेगा।

विज्ञापन


होटल के बेड पर आराम करते हुए राखी सावंत फूट-फूट कर रो रही थीं और पास बैठे रेसलर ग्रेट खली से बोल रही थीं कि ‘खली भाई मेरी पिटाई का बदला लो, तुम्हारे पास जो भी महिला रेसलर हैं उसको विदेशी महिला पहलवान के मुकाबले में उतारो और उसकी पिटाई करो। राखी ने कहा कि मुझे विदेशी महिला से तो डर लगने लगा है। रोते हुए राखी ने यह तक कह डाला कि उसे नहीं पता कि उसकी पिटाई के पीछे किसी का षड्यंत्र है, वह बाबा राम रहीम के इलाके में हैं, तनुश्री दत्ता या मीटू वालों का षड्यंत्र हो सकता है।
विज्ञापन


’ उधर, राखी सावंत को अंबाला में डॉक्टर्स भी लगातार चेक करने के लिए आ रहे हैं और खली भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे व हाल जाना। राखी को व्हील चेयर के सहारे ही डॉक्टर्स के पास चेकअप के लिए ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed