{"_id":"bdaeca14b4a45d706819f5037f7a05f0","slug":"bollywood-actor-sanjay-dutt-aunty-sister-rani-bali-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता संजय दत्त के पारिवारिक सदस्य का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेता संजय दत्त के पारिवारिक सदस्य का निधन
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणगढ़
Updated Wed, 05 Aug 2015 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता संजय दत्त के पारिवारिक सदस्य का देहांत हो गया। यह सदस्य कोई और नहीं बल्कि उनकी बुआ थीं। मृतका का नाम रानी बाली था। वे 82 वर्ष की थीं और गोवा में रह रही थीं।
विज्ञापन
रानी बाली का विवाह हरियाणा के उपमंडल नारायणगढ़ के गांव खानपुर राजपूतान निवासी बालकृष्ण बाली से हुआ था। बालकृष्ण बाली थल सेना में अधिकारी थे। कई साल पहले उनका भी निधन हो गया था।
विज्ञापन
रानी बाली के परिवार में दो बेटे अभिनेता निमाई बाली व निर्देशक गोपाल बाली तथा पुत्री सुनीता हैं। उनकी अस्थियां 12 अगस्त को गांव खानपुर राजूपतान में लाई जाएंगी। उनका अंतिम भोग व रस्म क्रिया गांव में ही होगी। रानी बाली के निधन से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन