फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bobby deol launched guddu dhanoa movie ramta jogi trailer

गुड्डू की 'रमता जोगी' लांच, शामिल हुआ 'बिच्छू'

Thu, 19 Mar 2015 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Mar 2015 01:39 PM IST
विज्ञापन
bobby deol launched guddu dhanoa movie ramta jogi trailer

'जाल, बिच्छू, जिद्दी, दीवाना जैसी हिट फिल्में बनाने वाले गुड्डू धनोवा की नई फिल्म 'रमता जोगी’ का ट्रेलर लांच किया गया। चंडीगढ़ में हुई लॉन्चिंग में 'बिच्छू' के बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल ने भी की शिरकत की। 'रमता जोगी’ की कहानी पंजाब और मुंबई से जुड़ी है। फिल्म में राहुल देव, जफर ढिल्लों व अनिल ग्रोवर हैं।

विज्ञापन


इसमें रोमांस के साथ आपको एक्शन भी देखने को मिलेगा। बॉलीवुड के निर्देशक गुड्डू धनोवा की इस फिल्म में हमेशा की तरह एकदम फ्रेश चेहरे हैं। एक्टर दीप सिद्धू और एक्ट्रेस रोनिका सिंह डेब्यू कर रहे हैं। रोनिका चंडीगढ़ की ही रहने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट के संग बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल और आस्कर विजेता सुखविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


जाल, बिच्छू, जिद्दी, दीवाना जैसी हिट फिल्में बनाने वाले गुड्डू धनोवा ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि फिल्म की पटकथा और कहानी उनकी पत्नी संतोष धनोवा की लिखी हुई है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में उन्होंने नवोदित कलाकारों को इसलिए लिया है क्योंकि नए कलाकारों के संग काम करने में ज्यादा आनंद आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी मैं बढ़ाता हूं तो कभी सनी भैया

bobby deol launched guddu dhanoa movie ramta jogi trailer

बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल अब नए लुक में दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं। रमता जोगी की प्रेस कांफ्रेंस में बॉबी देओल ने कहा कि उनकी यह दाढ़ी अगली थ्रिलर फिल्म के लिए रखी है। उन्होंने कहा कि कभी मैं दाढ़ी रखता हूं कभी सनी भाई।

उन्होंने कहा कि लेकिन इस बार दाढ़ी खास उद्देश्य के लिए रखी गई है। उन्होंने बताया कि कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिले तो वह पंजाबी फिल्मों में काम कर सकते हैं।

15 साल बाद हैरी आए फिल्मों में
बिच्छू फिल्म का गीत जीवन में जाने जाना गाने वाले म्यूजिक डायरेक्टर हैरी आनंद का कंपोज किया गया म्यूजिक और उनकी आवाज अब रमता जोगी में सुनने को मिलेगी।

हैरी आनंद वही हैं जिन्होंने करीब पंद्रह साल पहले चाहत के बाद कांटा लगा....जैसे रीमिक्स का ट्रेंड चला दिया था। हैरी ने बताया कि इस फिल्म के दो गीत उन्होंने गाए हैं और पांच कंपोज किए हैं। उनकी कंपोज की गई एक कव्वाली पाकिस्तानी सिंगर जावेद बशीर ने गाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed