{"_id":"64aee6a2b2367bbb3a062907","slug":"boat-full-of-villagers-overturned-in-firozpur-of-punjab-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: पूर्व भाजपा विधायक और ग्रामीणों से भरी नाव पलटी, BSF ने सभी को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozpur News: पूर्व भाजपा विधायक और ग्रामीणों से भरी नाव पलटी, BSF ने सभी को सुरक्षित निकाला
Wed, 12 Jul 2023 11:17 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:17 PM IST
सार
बीएसएफ जवानों ने सीमांत गांव कालू वाला, टिंडी वाला, निहाला वाला व निहाला लवेरा में बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को नाव के माध्यम सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बारिश से सतलुज नदी उफान पर है।
विज्ञापन
ग्रामीणों को बचाते बीएसएफ जवान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में भाजपा के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को किश्ती के माध्यम से सुरक्षित जगह पर ला रहे थे। इसी दौरान किश्ती में लोग ज्यादा होने के कारण पलट गई। उसी समय बीएसएफ जवानों ने लोगों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला। ग्रामीणों का सामान पानी में बह गया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक नन्नू बस्ती रोड़ा वाली में पानी में फंसे ग्रामीणों को नाव से बाहर ला रहे थे। लोग अधिक होने की वजह से अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और पलटने से सभी लोग डूबने लगे। हालांकि पास में ही बीएसएफ जवान मौजूद थे। उन्होंने पानी में उतरकर सभी ग्रामीणों को बचा लिया और उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। नन्नू भी पानी में डूबने लगे थे। ग्रामीणों का सामान पानी में बह गया। बता दें कि फिरोजपुर में सतलुज नदी उफान पर है। कई गांवों में 10 फुट तक पानी भरा है। लोगों को बीएसएफ सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में जुटी है।
विज्ञापन
बीएसएफ ने ग्रामीणों को बाहर निकाला
बीएसएफ जवानों ने सीमांत गांव कालू वाला, टिंडी वाला, निहाला वाला व निहाला लवेरा में बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को नाव के माध्यम सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बारिश से सतलुज नदी उफान पर है। दरिया में बाढ़ आने से कई निचले क्षेत्र के गांव प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन