व्यापार मंडल चुनाव: नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 8 तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 अप्रैल को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है। इससे पहले मंगलवार को विरोधी गुट की ओर से कैलाश जैन और सतबीर गर्ग ने नामांकन भरा। सतबीर गर्ग ने कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा है।
बुधवार को वोहरा ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन भरा। कैलाश जैन साहनी गुट के उम्मीदवार हैं। उन्होंने डोर टू डोर प्रचार शुरू कर दिया है। कैलाश जैन इस समय भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के भी पदाधिकारी हैं। 8 अप्रैल को नामांकन वापस लेने की तारीख है, जबकि चुनाव 17 अप्रैल को हैं।
पार्टियों का दौर शुरू
चुनाव प्रचार के साथ ही पार्टियों का दौर शुरू हो गया है। चरणजीव गुट की ओर से बुधवार रात को एक होटल में पार्टी की गई। जिसमें वर्तमान अध्यक्ष चरणजीव सिंह की फेयरवेल पार्टी कहकर मतदाताओं को बुलाया गया। चरणजीव सिंह पिछले 4 साल से अध्यक्ष पद की कुर्सी पर हैं।