फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   board denies affiliation to 1500 schools in Haryana

हरियाणा में 1500 स्कूलों को बड़ा झटका, बोर्ड का संबद्धता देने से इंकार, अधर में बच्चों का भविष्य

Sat, 28 Jul 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Jul 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
board denies affiliation to 1500 schools in Haryana
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा में आरटीई के तहत मान्यता प्राप्त लगभग पंद्रह सौ स्कूलों को स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी संबद्धता न देने पर अड़ गया है। बोर्ड का तर्क है कि इन स्कूलों को प्रोविजनल मान्यता मिली हुई है, इसलिए संबद्धता नहीं दी जा सकती। इससे स्कूल संचालकों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। चूंकि, बोर्ड अधिकारी उनकी फाइल जमा करने से इंकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने पिछले 8 सालों में जितने भी स्कूलों को आरटीई के तहत मान्यता दी है सभी के साथ प्रोविजनल शब्द जोड़ा है। अब बोर्ड इसी ‘प्रोविजलन’ शब्द को आधार बनाकर संबद्धता देने से इंकार कर रहा है। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने कहा कि शिक्षा बोर्ड ने आठवीं तक मान्यता प्राप्त स्कूलों को 30 जुलाई तक 8000 रुपये जमा कराकर संबद्धता कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 यदि वे 30 जुलाई तक संबद्ध नहीं होते हैं तो 5 हजार रुपये लेट फीस के साथ संबद्धता करानी होगी। अब स्कूल संचालक बोर्ड के चक्कर काट रहे हैं और अधिकारी मान्यता पर सवाल उठाकर संबद्धता देने से मना कर रहे हैं। जोकि विभाग व बोर्ड अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल न होने का ज्वलंत उदाहरण है। यदि बोर्ड के अधिकारियों को ‘प्रोविजनल’ मान्यता से किसी तरह की आपत्ति है तो वह शिक्षा विभाग से पत्राचार कर उसे कंफर्म करते हुए स्कूलों को राहत दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बोर्ड की मनमानी के चलते आठवीं तक का कोई भी स्कूल अभी संबद्धता नहीं ले पाया है, इसलिए सरकार 30 जुलाई तक तय डेडलाइन को खत्म कर तारीख आगे बढ़ाए। जल्द ही एसोसिएशन इस मामले को लेकर एसीएस स्कूल शिक्षा व निदेशक मौलिक शिक्षा विभाग से मिलेंगे और दिक्कत संज्ञान में लाएंगे।


3206 स्कूलों को जल्द जारी करें एक्सटेंशन
कुलभूषण शर्मा ने कहा कि जब कोर्ट ने गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को भी कानून के अनुसार मौका दिया है, तो सरकार को 3206 स्कूलों को भी राहत देते हुए अस्थायी मान्यता की एक्सटेंशन का लेटर जारी करना चाहिए। चूंकि, जब तक सरकार इन स्कूलों को लेटर नहीं देगी, तब तक बोर्ड के साथ संबद्धता नहीं हो सकती। ऐसे में लाखों बच्चों का भविष्य अंधकार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed