फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BMW car riders clash with police near Sukhna Lake, case registered

Chandigarh News: सुखना लेक के पास पुलिस से उलझे बीएमडब्ल्यू कार सवार, केस दर्ज

Thu, 28 Dec 2023 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
BMW car riders clash with police near Sukhna Lake, case registered
चंडीगढ़। सुखना लेक के पास पुलिस नाके पर बीती रात हिमाचल प्रदेश नंबर की एक बीएमडब्ल्यू कार सवार कुछ लोग पुलिस से उलझ पड़े। बताया जा रहा है कि युवाओं ने शराब पी रखी थी और पुलिस को धौंस दिखा रहे थे। वायरलेस से पुलिस के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर एसआई अशोक कुमार अपनी टीम के साथ सुखना लेक पुलिस बीट बॉक्स पर पहुंचे। इस दौरान सीनियर कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल राजबीर और कांस्टेबल अमित नाके पर मौजूद थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बताया कि हिमाचल प्रदेश के वीआईपी नंबर की बीएमडब्ल्यू कार में सवार चंडीगढ़ सेक्टर-8 निवासी कार चालक जारा पुरी पत्नी लावण्य पुरी और लावण्य पुरी सहित सैनी विहार बलटाना निवासी सन्नी पुलिस से उलझ पड़े। बताया जा रहा है कि पुलिस को अपने रुतबे की धौंस दिखा रहे थे। पुलिस ने रात को जीएमएसएच-16 में उनका मेडिकल करवाया, जिसमें सामने आया कि लावण्य पुरी और और सन्नी ने शराब पी रखी थी। पुलिसकर्मियों की ओर से दुर्व्यवहार की शिकायत पर सेक्टर-3 थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed