फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BLV Blasters became Sher-e-Punjab T20 champions

Chandigarh News: बीएलवी ब्लॉस्टर्स बना शेर-ए-पंजाब टी-20 चैंपियन

Mon, 31 Jul 2023 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
BLV Blasters became Sher-e-Punjab T20 champions
चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) की ओर से आयोजित शेर-ए-पंजाब टी-20 कप में बीएलवी ब्लॉस्टर्स चैंपियन रहा। दर्शकों से खचाखच भरे पीसीए स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में एग्री किंग्स नाइट्स को 7 विकेट से हराया। किंग्स नाइट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 150 रन बनाए। इसके जवाब में ब्लास्टर्स ने 17.5 ओवर में 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जीत के स्टार रहे कुंवर पाठक ने 35 गेंद पर 52 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं कप्तान नमन धीर ने 18 गेंद पर 41 रन बनाए।ब्लास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि, किंग्स नाइट्स के खिलाड़ी अच्छी शुरुआत नहीं कर सके। गीतांश खेड़ा के 29 गेंद पर 33 रन की पारी खेली। टीम के खिलाड़ी 20 ओवर में 9 विकेट पर 150 रन ही बना सके। बीएलवी ब्लॉस्टर्स की ओर से कृष, कुंवर पाठक, प्रेरित दत्ता, समीर खान और नमन धीर ने 1-1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

जवाब में बीएलवी ब्लॉस्टर्स ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 13 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। नमन धीर ने 18 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली, जबकि सहज धवन ने 30 गेंदों पर 33 रन बनाकर सफल लक्ष्य का पीछा किया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बरिंदर सरां के दोहरे प्रहार (सहज और नमन का विकेट) ने बीएलवी ब्लॉस्टर्स को मुश्किल में डाला, लेकिन बाद में कुंवर पाठक की नाबाद पारी ने ब्लॉस्टर्स की जीत सुनिश्चित कर दी। कुंवर पाठक 35 गेंद पर 52 रन बनाकर नाबाद लौटे। कुंवर पाठक की पारी में 9 चौके शामिल रहे।
विज्ञापन

इससे पहले पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर शेर-ए-पंजाब टी-20 कप का फाइनल देखने पहुंचे। प्रसिद्ध पंजाबी गायक जसबीर जस्सी और हरभजन शेरा ने अपने लोकप्रिय गीतों से स्टेडियम में प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मैच देखने के लिए 10,000 से अधिक दर्शक आए और दोनों टीमों का जोरदार उत्साहवर्धन किया। मैच के दौरान दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में विजेता टीम को 25 लाख रुपये मिले, जबकि उपविजेता टीम को 15 लाख का अवॉर्ड दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज सनवीर सिंह को पांच लाख रुपये मिले। वहीं, एग्री किंग्स को एक ट्रैक्टर मिला। बेस्ट बैट्समैन भी सनवीर सिंह रहे। उन्हें दो लाख का अवॉर्ड अलग से दिया गया। बेस्ट बॉलर ईमानजोत को 2 लाख का नकद पुरस्कार मिला। मैक्सिमम सिक्स हिटर नमन धीर चुने गए। उन्हें एक लाख रुपये पुरस्कार मिला। कुंवर पाठक को फाइनल में मैन ऑफ द मैच चुना गया।

बोर्ड सेक्रेटरी जय शाह की रही सपोर्ट: दिलशेर खन्ना
पीसीए के सेक्रेटरी दिलशेर खन्ना ने कहा कि बीसीसीआई और सेक्रेटरी जय शाह की मदद से ही यह सफल मेजबानी की है। जब से मैंने यहां पर काम संभाला है, वह हमेशा मदद करते रहे हैं। इस टी-20 कप में भी उन्होंने पीसीए का हमेशा साथ दिया। ग्राउंड स्टाफ का भी इस सफलता में बड़ा योगदान है। वे मैदान को हर मैच के लिए तैयार करते रहे। रोजाना दो मैच होने आसान नहीं होते। स्टेट एसोसिएशन ने भी इसमें बहुत अच्छा काम किया। सभी ने एक टीम के रूप में काम किया।


जसबीर जस्सी ने दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी...से मचाया धमाल
स्टेडियम में शेरे पंजाब टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी दिन रविवार को पंजाबी लोक गायक जसबीर जस्सी ने अपनी प्रस्तुति ने लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। जसबीर जस्सी की ओर से फिनाले मैच के पहले दी गई प्रस्तुति में दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी के साथ एक से बढ़कर एक गानों से दर्शकों को खूब नचाया। ग्रैंड फिनाले को देखने के लिए पंजाब की डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन सहित कई स्कूलों और आर्मी स्कूलों के बच्चों ने विशेष तौर पर शिरकत की और मैच का लुत्फ उठाया। इस दौरान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, सीजीसी लांडरां, क्रिकेट एसोसिएशन बठिंडा, गुरदासपुर, संगरूर, नवांशहर, रूपनगर, चंडीमंदिर आर्मी स्कूल के स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed