{"_id":"0cdeca3aa7a3686bf8a8f82df87fda50","slug":"blood-donation-camp-in-remember-of-pathankot-shaheed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट के शहीदों की याद में रक्तदान शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट के शहीदों की याद में रक्तदान शिविर आज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड जन चेतना मंच की ओर से पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सपूतों की याद में गढ़वाल भवन, सेक्टर- 29 में रविवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अमर उजाला के सहयोग से रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस मुख्य अतिथि होंगे, जबकि राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग चंडीगढ़ के अधिशासी दंडाधिकारी राकेश सिंह रावत विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
पीजीआई डॉक्टरों की टीम रक्तदानियों से रक्त एकत्र करेगी। इस दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आईवीवाई अस्पताल मोहाली के हृदय रोग, हड्डी रोग एवं सामान्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे।
विज्ञापन
जनचेतना मंच के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत, महासचिव धीरेंद्र मोहन नेगी ने बताया कि इस मौके पर जन प्रतिनिधियों एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।
मंच के प्रधान ने लोगों से रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर को सफल बनाने के लिए योगदान देने की अपील की है।