{"_id":"5757283a4f1c1b31069c50ee","slug":"blood-donation-camp-in-panchkula-at-sector-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व रक्तदान दिवस पर ब्लड डोनेट कर दे जरूरतमंद को जीवन दान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रक्तदान दिवस पर ब्लड डोनेट कर दे जरूरतमंद को जीवन दान
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
'ब्लड
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपका रक्त किसी को भी जीवनदान दे सकता है। विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें। अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से श्री महाकालेश्वर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री सालासर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से पंचकूला सेक्टर-9 प्राचीन शिव मंदिर में 12 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में पंचकूला सिविल अस्पताल के डाक्टरों की एक्सपर्ट टीम मौजूद रहेगी। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर के आयोजन के दौरान रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट वितरित किए जाएंगे। शिविर के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी का भी सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संजीव मनचंदा ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन और श्री महाकालेश्वर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट व श्री सालासर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर के दौरान ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करें, जिससे जरूरतमंद को ब्लड मिल सके।
विज्ञापन