{"_id":"59403d1a8664196f5d8b489d","slug":"blood-donation-camp-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" विश्व रक्तदाता दिवस: अमर उजाला फाउंडेशन और श्री शिव कांवड़ महासंघ का रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रक्तदाता दिवस: अमर उजाला फाउंडेशन और श्री शिव कांवड़ महासंघ का रक्तदान शिविर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
अमर उलाला फाउंडेशन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्त देकर किसी की जान बचाना चाहते हैं, तो देर कैसी। कदम बढ़ाइए और इस मानवता की मुहिम में रक्तदान कर सहयोगी बनिए। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को सेक्टर-17 स्थित ब्रिज मार्केट में लगाए जा रहे रक्तदान शिविर के आयोजन संबंधी सभी तैयारियां खत्म हो चुकी हैं।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह नौ बजे से शुरू होगा। शिविर के आयोजन से उत्साहित युवाओं का कहना है कि आज पहले रक्तदान करेंगे, बाकी सब काम बाद में। शिविर का आयोजन अमर उजाला फाउंडेशन, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट, शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा, लेदर डेन व रेड क्रॉस की ओर से किया जा रहा।
शिविर में सुबह नौ बजे से सायं साढ़े चार बजे तक रक्तदानकिया जा सकता है। इस मौके पर पीजीआई स्थित रीजनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (रोटो) की टीम भी मौजूद रहेगी, जो रक्तदाताओं को अंगदान के प्रति जागरूक करेगी और उनसे शपथ पत्र भरवाएंगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के डीसी होंगे मुख्य अतिथि :
रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर चंडीगढ़ के डीसी अजीत बालाजी जोशी शिरकत करेंगे। इस दौरान वह रक्तदाताओं को सम्मानित करेंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे। जोशी की पहचान स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने वाले अफसरों के तौर पर होती है। इसके अलावा वार्ड पार्षद रविकांत शर्मा और सेक्टर-17 एसएचओ रंजीत सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

हर रक्तदाता को किया जाएगा सम्मानित
रक्तदान शिविर
- फोटो : demo pic
सेक्टर-17 ब्रिज मार्केट में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं को संस्थाओं की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें पीजीआई और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सर्टिफिकेट और स्मृति चिह्न दिए जाएंगे। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर ने बताया कि रक्तदाताओं को सम्मानित करने का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति युवाओं में प्रेरणा जाग्रत करना हैं, जिससे कि शहर में स्वैच्छिक रक्तदान की प्रवृति को बढ़ावा मिले।
इसलिए भी करें रक्तदान :
समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि अशोक मित्तल, बीएन शर्मा, इकबाल सेठी, राकेश संगर, संजीव चड्डा, राजकुमार मदान, देविंदर शर्मा और रमेश नारंग ने बताया कि गर्मियों के सीजन में ब्लड बैंक में रक्त की कमी होती है। इससे दुर्घटना में गंभीर घायल, सर्जरी के मरीज व डिलिवरी के दौरान महिलाओं को समय पर रक्त की उपलब्धता न हो पाने से कई बार मरीज की जान तक चली जाती है। इसलिए शहरवासियों को स्वैच्छिक रक्तदान से जुड़ना चाहिए।
रक्तदान से पहले करें ये तैयारी :
- सुबह पानी जरूर पीएं।
- नाश्ता जरूर करें।
- कोई दवा लेते हैं तो उसे जरूर खाएं और डोनेट से पहले डॉक्टर को बताएं।
- डोनेशन से पहले फॉर्म में पूरी जानकारी भरें।
- 18 से 65 साल की उम्र का कोई भी सेहतमंद व्यक्ति ब्लड दे सकता है।
- 90 दिन पहले ब्लड दिया है तो भी कैंप में आप कर सकते हैं रक्तदान।