{"_id":"57ea930b4f1c1b906c575f77","slug":"blood-donation-camp-for-dengue-patients-help-in-chandigarh-on-national-blood-donar-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू मरीजों की मदद करना चाहते हैं, तो यहां ब्लड डोनेट करने आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू मरीजों की मदद करना चाहते हैं, तो यहां ब्लड डोनेट करने आएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 Sep 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई का ब्लड डोनेशन कैंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप डेंगू मरीजों की मदद करना चाहते हैं तो 30 सितंबर को इस जगह पर ब्लड डोनेशन करने के लिए जरूर पहुंचें। नेशनल ब्लड डोनर डे के उपलक्ष्य में श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 30 सितंबर शुक्रवार को सेक्टर 17 डी स्थित मार्केट में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। कैंप का समय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर ने बताया कि इस समय डेंगू काफी फैला हुआ है।
ट्राइसिटी में रोजाना 80 से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। इनमें से कई मरीजों के प्लेटलेट्स काफी कम होते हैं। उन्हें रक्त की जरूरत पड़ रही है। कैंप का मकसद डेंगू पेशेंट की मदद करना है ताकि किसी को भी रक्त की कमी न पड़े। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे रक्तदान कैंप में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। कैंप में पीजीआई ब्लड बैंक की टीम रहेगी। कैंप को अमर उजाला, श्री ओमकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, लेदर देन, एनएसजी ग्रुप और स्माइल फारएवर सहयोग कर रहे हैं।
कैंप के अलावा भी श्री शिव कांवड़ संघ डेंगू पेशेंट को ब्लड मुहैया करवा रहा है। अब तक 30 से ज्यादा डेंगू पेशेंट को ब्लड मुहैया करवाया जा चुका है। अस्पतालों में भी देखने को मिल रहा है कि डेंगू के ज्यादा केस होने के कारण लोगों को प्लेसलेट्स तक नहीं मिल पा रहे हैं। इसकी वजह रक्त की कमी होना है। कैंप के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग आएं और रक्तदान करें।
विज्ञापन
श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सुभाष गुप्ता व असिस्टेंट फाइनेंस सेक्रेटरी प्रवीण सिंगला ने बताया कि रक्तदान के इच्छुक लोग गुलशन कटियाल के मोबाइल नंबर 9316107036 पर काल कर सकते हैं। सेक्टर 17 के व्यापारी व व्यापार मंडल के महासचिव संजीव चड्ढा ने शहरवासियों व युवाओं से अपील की है कि वे कैंप में हिस्सा लें और जरूरतमंद मरीजों की मदद करें।