{"_id":"57546d434f1c1bd6451094d9","slug":"blood-donation-camp-by-amar-ujala-foundation-from-10-to-14-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 से 14 जून के बीच ब्लड डोनेट कीजिए मिलेंगी जरूरतमंदों की दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 से 14 जून के बीच ब्लड डोनेट कीजिए मिलेंगी जरूरतमंदों की दुआएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप किसी जरूरतमंद की मदद करना चाहते हैं तो तैयार रहिए। ट्राइसिटी की कई संस्थाएं अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मिलकर शहर में रक्तदान कैंप का आयोजन करने जा रही हैं। 10 से 14 जून तक आयोजित होने वाले कैंप का आप भी हिस्सा बन सकते हैं। कैंप में इकट्ठा किया गया रक्त पीजीआई के जरूरतमंद मरीजों को दिया जाएगा। कैंप में रक्त एकत्र करने की जिम्मेदारी पीजीआई के ब्लड बैंक को सौंपी गई है।
विज्ञापन
पहला कैंप दस जून को अग्रवाल सभा मनीमाजरा और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। मनीमाजरा के विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित होने वाले कैंप का समय सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक रखा गया है। कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर निगम कमिश्नर बी. पुरुषार्था होंगे। विशेष अतिथि के तौर पर वार्ड नंबर 26 के पार्षद देशराज गुप्ता उपस्थित रहेंगे। कैंप में शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, श्री ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला, संयुक्त व्यापार मंडल मनीमाजरा, नीलकंठ धाम चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, गायत्री परिवार ट्रस्ट पंचकूला और यूको बैंक सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
संस्था के महासचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था का यह पहला कैंप है। कैंप में मनीमाजरा के स्थानीय लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है। रक्तदान के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था कई सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। गरीब कन्या की शादी, स्कूली बच्चों की वर्दी, विधवा व अनाथ बच्चों जैसे जरूरतमंदों की समय-समय पर मदद करते हैं। 11, 12 और 13 जून को लगने वाले कैंप की जानकारी आज दी जाएगी।
विज्ञापन
शिव कांवड़ महासंघ का कैंप 14 को
दूसरा कैंप शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, श्री ओंकार दास मित्तल ट्रस्ट पंचकूला, शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा, लेदर डेन और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को सेक्टर-17 स्थित ब्रिज मार्केट में लगाया जा रहा है। 21 साल से कैंप का आयोजन कर रही शिव कांवड़ महासंघ पूरे जून भर खूब कैंप लगाती है। संस्था की ओर से हर दूसरे दिन कैंप का आयोजन किया जाता है। शिव कांवड़ संस्था के प्रेसिडेंट राकेश संगर ने बताया कि इस बार कैंप में आर्गन डोनेशन के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए एक सेशन रखा गया है। इसमें पीजीआई से आए ट्रांसप्लांट को-आर्डिनेटर लोगों को आर्गन डोनेशन के प्रति जागरूक करेंगे।
संस्था के चेयरमैन सुभाष गुप्ता, शिव शक्ति सेवा मंडल चंडीगढ़ यूनिट के प्रधान बीएन शर्मा, लेदर डेन के संजीव चड्डा, श्री ओंकार दास मित्तल के अशोक मित्तल व जनरल सेक्रेटरी रविंदर सेतिया ने बताया कि मौजूदा समय में रक्त की काफी जरूरत पड़ती है। गर्मियों के कारण अस्पतालों में रक्त की भारी कमी पड़ जाती है। रक्त की कमी से मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। इन कारणों को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा कैंप लगाए जाते हैं।