{"_id":"575db33f4f1c1b273e11bc3b","slug":"blood-donation-camp-at-panchkula-55-people-donates-his-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर उम्र के रक्तदाताओं ने दिखाया जोश, 55 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर उम्र के रक्तदाताओं ने दिखाया जोश, 55 लोगों ने किया रक्तदान
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 13 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
ब्लड डोनेशन कैंप में ख्ाून दान करते युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से श्री महाकालेश्वर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट और श्री सालासर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से पंचकूला सेक्टर-9 प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक किया गया। इस शिविर में 55 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा दो ट्रस्टों के सहयोग से आयोजित किए गए रक्तदान शिविर में पंचकूला सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की एक एक्सपर्ट टीम मौजूद रही। इस शिविर में पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला वार्ड नंबर-10 की पार्षद भावना गुप्ता के साथ डिप्टी मेयर सुनील तलवार भी मौजूद रहे। विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है, इससे मरीजों को रक्त की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
समाज सेवा में लगा है ट्रस्ट
श्री महाकालेश्वर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संजीव मनचंदा ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में भर्ती मरीजों को रोजाना सुबह छह बजे दूध, फल, दलिया और रस निशुल्क बांटे जाते हैं। इसके साथ ही ट्रस्ट निरंतर मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन करता है। यहीं नहीं, सर्दियों में जरूरतमंद लोगों को ट्रस्ट के सदस्य कंबल और जर्सियां बांटते हैं। वहीं गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए ट्रस्ट द्वारा सेक्टर-15 में पानी का कूलर भी लगाया गया है। श्री महाकालेश्वर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संजीव मनचंदा ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से श्री महाकालेश्वर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट और श्री सालासर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किए गए शिविर के दौरान 55 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन