फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Blockade on border area due to Lok Sabha elections, vehicles checked

Chandigarh News: लोकसभा चुनाव को लेकर बॉर्डर एरिया पर नाकाबंदी, वाहनों की हुई जांच

Mon, 01 Apr 2024 07:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:49 AM IST
विज्ञापन
Blockade on border area due to Lok Sabha elections, vehicles checked
मोहाली। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे-वैसे पुलिस प्रशासन लगातार चौकसी बढ़ा रहा है। जगह-जगह पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग के निर्देशानुसार जिले में सर्च अभियान जारी है। रविवार को चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर एरिया (फ्रैंकों होटल के पास) पुलिस नाकाबंदी की गई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में तमाम संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस हर वाहन की गंभीरता से चेकिंग कर रही है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को चैकिंग के बाद ही मोहाली में एंट्री दी जा रही है। वहीं मौके पर वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है। चुनाव के चलते शराब, अन्य नशीले पदार्थ व पैसा आवंटन ना हो ,इसको लेकर पुलिस पूरी निगरानी रखे हुए हैं। क्षेत्र के एयरपोर्ट रोड, चंडीगढ़ से मोहाली बॉर्डर एरिया पर पुलिस की सघन नाकाबंदी है।
विज्ञापन


जहां बॉर्डर पर चेकिंग नाका में वाहनों की डिग्गी व सीटी के नीचे व यात्री बैग की सघन जांच की जा रही है। वहीं बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच अधिक हो रही है। उनका रिकार्ड तैयार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नाका लगाकर भारी वाहनों, बसों, कार आदि वाहनों की लगातार तलाशी कर जांच की जा रही है। उनका कहना है कि आपराधिक गतिविधियां पर अंकुश लगाने के लिए भी चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, रूटीन में बस स्टैंड, होटल, पीजी व रेलवे स्टेशन की भी चेकिंग जारी है। पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान चंडीगढ़ से सस्ती शराब होने के चलते भी नाका लगाया था। पुलिस ने मौके पर दो पेटी शराब भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed