{"_id":"5b334f984f1c1b603c8b5b71","slug":"blast-in-bomb-shell-in-panchkula-farmer-critically-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम से पीतल निकालने के चक्कर में अस्पताल पहुंच गया किसान, हुआ जोरदार धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम से पीतल निकालने के चक्कर में अस्पताल पहुंच गया किसान, हुआ जोरदार धमाका
राज अग्रवाल, अमर उजाला, रायपुररानी
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
बम शैल मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बम से पीतल निकालने के चक्कर में एक किसान अस्पताल पहुंच गया। विस्फोट ऐसा हुआ कि उसकी जान पर बन गई। घटना पंचकूला के रायपुरानी की है। सेना के फायरिंग अभ्यास के लिए घोषित क्षेत्र गांव भूड-मंडलाय में आज सुबह लगभग दस बजे एक किसान को बम पर चोट मारना उस समय महंगा पड़ गया, जब उससे छेड़छाड़ करने पर उसमें विस्फोट हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव मंडलाय निवासी विनोद उर्फ मिंटू पुत्र प्रकाश खेत में से बमनुमा जैसे पीतल के गोले को घर पर ले आया। उसमें से पीतल निकालने के लिए उसे फोड़ने लगा। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसके बाद अचानक जोरदार धमाका होने से विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को तुरंत रायपुररानी अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रायपुररानी थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने पुलिस के साथ घटनास्थल का मुआयना कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी जिस पर सीन आफ क्राइम से अदिति सैनी व अंबाला से बम डिस्पोजल टीम ने पूरे क्षेत्र का गहनता से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पहले भी हो चुके हैं हादसे
शिवालिक तलहटी के पहाड़ी क्षेत्र में सेना के इस फायरिंग एरिया में अभ्यास के दौरान कुछ बम न चलने के कारण पहाड़ियों में छिपे रह जाते हैं जिसमें से ग्रामीण पीतल निकालने के चक्कर में कई बार दुर्घटना की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं व दर्जनों ग्रामीण भी दिव्यांग हो चुके हैं।