फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Black Paint on Formar PM Rajiv Gandhi Statue by Akali Leaders in Ludhiana of Punjab

पंजाबः अकालियों ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा पर पोती कालिख, लाल पेंट से रंगे हाथ

Tue, 25 Dec 2018 12:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Dec 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
Black Paint on Formar PM Rajiv Gandhi Statue by Akali Leaders in Ludhiana of Punjab
प्रतिमा पर पोती कालिख

शिरोमणि अकाली दल कोर कमेटी विंग सदस्य गुरदीप गोशा और मीत पाल सिंह दुगरी ने मंगलवार सुबह सलेम टाबरी में लगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोत दी और प्रतिमा के हाथों को लाल रंग से रंग दिया। इसके बाद लुधियाना में सियासी पारा चढ़ गया। घटना का पता चलते ही कांग्रेस नेताओं में आक्रोश की लहर दौड़ गई। कांग्रेसी नेता गुरसिमरन मंड मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


उन्होंने अपनी पगड़ी उतारकर प्रतिमा को पहले साफ किया और फिर दूध से धोया। खबर मिलते ही सांसद रवनीत बिट्टू और जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी सहित अन्य दिग्गज मौके पर पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज करने की मांग की। दोपहर में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर प्रशासनिक अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए। इसके बाद पुलिस ने फिरोज गांधी मार्केट से गुरदीप गोशा को हिरासत में लिया।

विज्ञापन

वहीं प्रतिमा पर कालिख पोतने के बाद गुरदीप गोशा और मीत पाल दुगरी का कहना है कि 1984 के दौरान दिल्ली में हुए दंगों के दोषी सज्जन कुमार को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुना दी है। इससे साफ है कि इन दंगों के पीछे राजीव गांधी सूत्रधार थे। राजीव गांधी की कमान में सज्जन कुमार ने निर्दोष सिखों का कत्ल किया। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े करते कहा कि राजीव गांधी को दिए गए भारत रत्न सहित अन्य अवॉर्ड वापस होने चाहिए। वह इसका विरोध करते रहेंगे, चाहे कानून उन्हें कोई भी सजा दे। 

पंजाब की शांति भंग करने के लिए जो काम पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी करती है, वो काम अकाली दल ने शुरू कर दिया। अकाली दल बेअदबी मामलों से बचने से लिए ऐसी हरकतों पर उतर आए हैं। इस मामले पर सुखबीर बादल को जनतक तौर पर माफी मांगनी होगी और कालिख पोतने वाले नेताओं को पार्टी से बाहर करना होगा। अगर वह ऐसा नहीं करते है तो साफ है कि यह सब सुखबीर बादल के इशारे पर हुआ है। जिन छुटभैया अकाली नेताओं ने यह हरकत की है, उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। - रवनीत बिट्टू, सांसद

राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 153ए, 68 आईटी एक्ट, सेक्शन 3 पंजाब प्रॉपर्टी डिफेसमेंट एक्ट 1997 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसमें एक आरोपी गोशा को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश पुलिस कर रही है। - सुखचैन सिंह गिल, पुलिस कमिश्नर 

कालिख पोतने की पूर्व भाजपा विधायक ने की निंदा

Black Paint on Formar PM Rajiv Gandhi Statue by Akali Leaders in Ludhiana of Punjab
दूध से मूर्ति को साफ करते कांग्रेसी नेता

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बुत पर कालिख पोतने का जहां सभी कांग्रेसी विरोध जता रहे हैं, वहीं पूर्व भाजपा विधायक मनोरंजन कालिया ने भी इसकी सख्त निंदा की है। सेंट्रल से विधायक रहे मनोरंजन कालिया ने कहा कि 1984 का सिख कत्लेआम एक निंदनीय घटना थी, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री के बुत पर कालिख पोतना भी गलत बात है। वह इसकी निंदा करते हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए था। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उप-चेयरमैन नासिर सलमानी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बुत पर कालिख पोतना अकाली दल की छोटी मानसिकता को दर्शाता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed