फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BKU Ugraha said Cancellation of PM rally in Firozpur is second big victory of farmers

पीएम की फिरोजपुर रैली रद्द: भाकियू उगराहां ने कहा- यह किसानों की दूसरी जीत, सुरक्षा चूक पर शिअद व आप ने पंजाब सरकार को घेरा

Wed, 05 Jan 2022 09:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Jan 2022 09:57 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली रद्द होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उगराहां ने कहा कि रैली रद्द कराना किसानों की कृषि कानूनों की वापसी के बाद दूसरी बड़ी जीत है। वहीं शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
BKU Ugraha said Cancellation of PM rally in Firozpur is second big victory of farmers
प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन एकता-उगराहां ने बुधवार को खराब मौसम के बीच प्रधानमंत्री की फिरोजपुर रैली को विफल करने को अपनी दूसरी जीत बताया है। यूनियन ने बयान जारी कर कहा गया कि वह और अन्य संगठनों ने राज्य भर में ‘मोदी वापस जाओ’ की सफल मुहिम चलाकर फिरोजपुर चुनाव रैली को असफल कर दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन के समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के किसानों से दुश्मनों की तरह पेश आ रहे हैं और किसानों ने अपने 700 साथियों की जान गंवा दी। कानून रद्द कराने के बाद किसानों की यह दूसरी जीत है। यूनियन के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने कहा कि ऐसे व्यापक विरोध के कारण जहां एक तरफ लखीमपुर खीरी कांड के सभी दोषियों के खिलाफ कत्ल का केस होने के बाद भी अजय मिश्र टेनी को मंत्री पद से बर्खास्त करने के बजाय मोदी सरकार स्थानीय किसान नेताओं को जेलों में डाल रही है, वहीं किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल खरीद की गारंटी और आंदोलनकारी किसानों पर दर्ज केसों के बारे में केंद्र सरकार लिखित वादा कर अब टालमटोल कर रही है।
विज्ञापन


शिअद ने सरकार को घेरा, आप ने कहा चूक स्वीकार्य योग्य नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में सुरक्षा चूक को लेकर शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी के सुर एक हैं। शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने सरकार की सुरक्षा तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी कलह के कारण पंजाब पुलिस कमांड चेन से बाहर हुई है। आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने भी ट्वीट कर मोदी के काफिले में हुई सुरक्षा चूक की घटना को स्वीकार्य योग्य नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि इस घटना से साफ हो गया है कि राज्य में सरकार जैसी कोई चीज नहीं है। पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह ने मुख्यमंत्री को पूरी तरह से अप्रभावी बना दिया है। स्थिति ऐसी हो गई है कि कानून प्रवर्तन तंत्र को कोई स्पष्ट आदेश नहीं दिया जा रहा है। ऐसा आज तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री चन्नी और गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा एक ही घटना पर अलग-अलग बोल रहे थे। ये हालात पंजाब कांग्रेस पार्टी ने ही बनाए हैं। 


उन्होंने कहा कि राज्य में दो डीजीपी तुरंत बदले गए और शीर्ष स्तर पर बदलाव अलग थे। कभी पेशेवर पुलिस कही जाने वाली पंजाब पुलिस का कांग्रेस पार्टी राजनीतिकरण कर रही है। आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने ट्वीट कर घटना की भर्त्सना की है। उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक अस्वीकार्य है। हमारे मतभेद चाहे जो भी हों, प्रत्येक राज्य सरकार को प्रधानमंत्री के लिए उच्चतम स्तर की सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed