फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJYM will launch 'Mano Again' campaign in Haryana

अब हरियाणा में ‘मनो अगेन’ मुहिम चलाएगी भाजयुमो

Sun, 14 Jul 2019 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
BJYM will launch 'Mano Again' campaign in Haryana
मुख्यमंत्री मनोहर लाल

हरियाणा में भारतीय जनता युवा मोर्चा अब ‘नमो अगेन’ की तर्ज पर ‘मनो अगेन’ मुहिम चलाएगी ताकि मनोहर लाल को एक  बार फिर से हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया जा सके। 

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन से भाजयुमों के ‘मनो अगेन’ वालंटियर अभियान  का शुभारंभ किया।

इस असर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव, प्रदेश महामंत्री जनक पोपली, प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश नागरू, प्रदेश उपाध्यक्ष तीर्थ राणावत व कई जिलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन


अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य बूथ स्तर पर व्यापक स्तर सदस्यता अभियान चलाए और अधिक से अधिक लोगों को भाजप के साथ जोड़े। सीएम के अनुसार  भाजपा  20 प्रतिशत नए सदस्य बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही भाजपा कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण संकल्प के साथ प्रत्येक बूथ पर पांच पौधे भी लगाएंगे, ताकि पर्यावरण और जल का जो संकट प्रदेश के सामने खड़ा हो रहा है उसका निवारण हो सके। 


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि मनो अगेन वालंटियर अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बूथ स्तर पर व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 

उनके अनुसार आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार की नीतियों और विकास के कामों को ‘मनो अगेन’ वालंटियर अभियान के कार्यकर्ता घर - घर तक पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed