फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP's plans were ruined, even the split of three AAP councilors did not benefit

Chandigarh News: भाजपा के मंसूबों पर फिरा पानी, आप के तीन पार्षदों के टूटने का भी नहीं मिला फायदा

Wed, 21 Feb 2024 03:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
BJP's plans were ruined, even the split of three AAP councilors did not benefit
चंडीगढ़। सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने भाजपा के सभी मंसूबों पर पानी फेर दिया। आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों पूनम, नेहा मुसावत और गुरचरणजीत सिंह काला का पाला बदलकर भाजपा में शामिल होना भी काम नहीं आया। सुप्रीम फैसले से आखिरकार सिटी ब्यूटीफुल में आप-कांग्रेस गठबंधन की जीत हुई। भाजपा को पूरी उम्मीद थी कि सुप्रीम कोर्ट दोबारा मेयर चुनाव कराने का फैसला दे सकती है। इसी भरोसे भाजपा मनोज सोनकर का इस्तीफा दिलाया और आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों को अपने पाले में कर लिया, लेकिन दांव उल्टा पड़ गया। सुप्रीम कोर्ट ने मतपत्रों को मंगाकर खारिज सभी आठ वोटों को वैध करार देते हुए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप कुमार को मेयर घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गौर हो कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अगुवाई में हाल ही में आम आदमी पार्टी के पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला, नेहा मुसावत और पूनम ने नई दिल्ली पहुंचकर भाजपा का दामन थामा था। इसके चलते भाजपा के पास सांसद किरण खेर को मिलाकर कुल 18 वोट हो गए थे। जाहिर तौर पर अगर मेयर पद को लेकर दोबारा चुनाव होते तो इस पद पर भाजपा पार्षद का काबिज होना तय था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा की पूरी योजना नाकाम हो गई।
विज्ञापन


भाजपा में शामिल तीनों पार्षद शहर से बाहर, ढूंढ रहे लोग
बताया जा रहा है कि आम आदमी वार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तीनों पार्षद अभी तक शहर से बाहर हैं और उनके वार्ड के निवासी उन्हें ढूंढ रहे हैं। भाजपा ने आप के पार्षदों को पार्टी में शामिल कराने की कवायद मेयर चुनाव से पहले उस वक्त शुरू की थी जब सांसद किरण खेर की मौजूदगी में आप पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने प्रदेश मुख्यालय कमलम में भाजपा ज्वाइन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed