{"_id":"611ec309e4705314fd53ac51","slug":"bjp-yuva-morcha-demonstrated-against-navjot-singh-sidhu-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"माली के बयान पर हंगामा: अमृतसर में नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माली के बयान पर हंगामा: अमृतसर में नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन
Fri, 20 Aug 2021 02:24 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:24 AM IST
सार
भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि कश्मीर भारत माता के सिर का ताज है और सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह उसे देश से अलग बता रहे हैं। सिद्धू, पाक प्रधानमंत्री इमरान खान तथा जनरल बाजवा से अपनी दोस्ती कायम रखने के लिए लाहौर में शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा के तीसरी बार अपमान पर चुप हैं।
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नवनियुक्त सलाहकार मालविंदर सिंह की ओर से कश्मीर को लेकर फेसबुक पर विवादित पोस्ट डाले जाने के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भानू प्रताप और प्रदेश भाजयुमो प्रभारी राजेश हनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिद्धू के होली सिटी स्थित निवास तक पहुंचने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने कालोनी का गेट बंद कर उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
युवा भाजपाइयों की ओर से कालोनी के बाहर लगाए बैरिकेड तोड़े जाने के बाद पुलिस ने युवा नेता राजेश हनी सहित कई लोगों को पकड़ कर बस में भर लिया जिन्हें करीब दो घंटे बाद दूर ले जाकर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भानू प्रताप और प्रदेश प्रभारी राजेश हनी ने नवजोत सिंह सिद्धू तथा उनके सलाहकार मालविंदर सिंह के विरुद्ध देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सिद्धू के सलाहकार माली ने तीन दिन पहले अपनी फेसबुक पर भारत की अखंडता पर हमला करते हुए कश्मीर को भारत से अलग बताया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि कश्मीर कश्मीरी लोगों का देश है। 1947 में भारत छोड़ते वक्त तय उसूलों के अनुसार यूएनओ के फैसले का उल्लंघन कर इसके दो हिस्से करके भारत और पाकिस्तान ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत माता के सिर का ताज है और सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह उसे देश से अलग बता रहे हैं। सिद्धू, पाक प्रधानमंत्री इमरान खान तथा जनरल बाजवा से अपनी दोस्ती कायम रखने के लिए लाहौर में शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा के तीसरी बार अपमान पर चुप हैं।
सिद्धू पाकिस्तानी कट्टरपंथियों तथा कश्मीर में भारत सरकार के विरुद्ध बगावत करने वालों की हिमायत करते हैं। सिद्धू को जवाब देना होगा कि क्या वह कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग मानते हैं या नहीं। भानू प्रताप और राजेश हनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर महाराजा रणजीत सिंह के खालसा राज का अहम हिस्सा रहा है। भाजपा युवा मोर्चा कश्मीर और महाराजा रणजीत सिंह के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह प्रदर्शन तो केवल ट्रेलर है। युवा मोर्चा पंजाब भर में सिद्धू और उनके सलाहकार के विरुद्ध प्रदर्शन करेगा।