{"_id":"43b7d8ab0cbc091265ccfbee268c8e7f","slug":"bjp-worker-beaten-aam-aadmi-party-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाईयों ने आम आदमी पार्टी के वर्कर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाईयों ने आम आदमी पार्टी के वर्कर को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 14 Apr 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैबोवाल इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार कर रहे आम आदमी पार्टी के वर्कर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। मारपीट में घायल हुए जस्सियां रोड निवासी मनप्रीत सिंह (24) को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। जानकारी मिलते ही थाना डिविजन चार की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मनप्रीत ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी को सपोर्ट करता है। रविवार को वह अपने परिवार के साथ इलाके में सभी को पार्टी की खूबियों के बारे में बता कर पार्टी प्रत्याशी एचएस फुलका के हक में वोट के लिए अपील कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान वहां मौजूद भारतीय जनता पार्टी के वर्कर ने उन्हें प्रचार करने से रोका। इसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई।
कहासुनी के दौरान लोगों ने बीच-बचाव के चलते मामला शांत करवा दिया। देर रात को मनप्रीत सिंह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था।
इसी दौरान उक्त भाजपा कार्यकर्ता अपने कुछ साथियों के साथ वहां पर आया और उसे गालियां देने लगा। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
वहां लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर वहां से फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही घायल मनप्रीत को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करा दिया गया।
इस मामले में थाना डिविजन चार के एसएचओ रामपाल ने कहा कि पुलिस के पास मामले की शिकायत आ चुकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस मनप्रीत के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसके आने के बाद बनती कार्रवाई कर दी जाएगी।