फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP wins in Gujrat and himachal pradesh assembly elections

गुजरात-हिमाचल की जीत ने बढ़ाया हरियाणा के मंत्रियों का जोश, सीएम भी गदगद

Tue, 19 Dec 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Dec 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
BJP wins in Gujrat and himachal pradesh assembly elections
बीजेपी कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाते - फोटो : PTI
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह जीत जनता की जीत है और इसके लिए वे सभी को बधाई व शुभकामनाएं देते हैं। सीएम ने कहा कि वर्ष 2012 के बाद से पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ा है और एक-एक करके विभिन्न प्रदेशों में पार्टी की सरकार बनी है। पार्टी के बढ़ते जनाधार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देखा गया कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार हो रहा है।
विज्ञापन


हरियाणा के मंत्री भी फूल नहीं समा रहे हैं। इन मंत्रियों ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया है। मंत्रियों का कहना है कि दोनों राज्यों की जनता ने प्रधानमंत्री के विकास को सलाम किया है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने ने कहा कि यह देश की जनता का मूड है और कांग्रेस इसे समझना नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भी पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है।
विज्ञापन


खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश की जनता ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नीतियों में विश्वास जताया है। गुजरात की जनता ने लगातार छठी बार भाजपा के विकास पर मुहर लगाई है और हिमाचल में कांग्रेस के कुशासन को करारा जवाब दिया है। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों की जीत है, विकासवाद की जीत है और वंशवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण की हार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

BJP wins in Gujrat and himachal pradesh assembly elections
बीजेपी की जीत - फोटो : PTI
शिक्षा मंत्री ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जीएसटी और नोटबंदी के बारे में विपक्ष ने तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाने की कोशिश की थी। इन दोनों प्रदेशों की जनता ने  भारी जनादेश के माध्यम से विपक्ष को मुंह तोड़ जवाब देने का काम किया है।

लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि लोगों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भातीय जनता पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों में विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव परिणाम तो वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों की बानगी मात्र है। 

उन्होंने कहा कि केवल हरियाणा में नहीं पूरे देश में गुजरात व हिमाचल प्रदेश के चुनाव का परिणामों का असर पड़ेगा। इस अवसर पर सोहना के  विधायक तेजपाल तंवर व भाव नगर जिले की पालीताना विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा से चुनावी ड्यूटी पर भेजे गए विशाल सेठ भी उपस्थित रहे।

खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि इन नतीजों ने बता दिया है कि जनता आज भी मोदी को ही चाहती है। उनके अनुसार इस जीत का असर हरियाणा की राजनीति पर भी पड़ेगा। हरियाणा में फिर से भाजपा सरकार आएगा। क्योंकि यहां कांग्रेस बिखरी पड़ी है और इनेलो जनाधार खो चुकी है। इसलिए हरियाणा में भाजपा के मुकाबले में कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed