{"_id":"62b2b5031c0aa84bdf17170b","slug":"bjp-wins-in-gohana-municipal-council-and-ganaur-and-kundli-municipality","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat Municipal Election Results: सोनीपत में खिला कमल, गन्नौर, गोहाना व कुंडली में भाजपा ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat Municipal Election Results: सोनीपत में खिला कमल, गन्नौर, गोहाना व कुंडली में भाजपा ने दर्ज की जीत
Wed, 22 Jun 2022 11:52 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:52 AM IST
सार
गन्नौर से भाजपा प्रत्याशी अरुण त्यागी ने 6110 वोट से बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने 10438 वोट लेकर कांग्रेस समर्थित सतप्रकाश शर्मा को हराया। सतप्रकाश शर्मा को 4328 वोट मिले। गोहाना में मतगणना काफी धीमी रही। हालांकि वहां भी भाजपा की रजनी विरमानी ने कमल खिला दिया।
विज्ञापन
शिमला देवी, अरुण त्यागी और रजनी विरमानी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले में गोहाना नगर परिषद व गन्नौर और कुंडली नगर पालिका के चेयरमैन पद के चुनाव में तीनों जगह भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्जकर कमल खिला दिया है। जहां गन्नौर में अरुण त्यागी ने एक तरफ जीत दर्ज की, वहीं गोहाना में भी रजनी विरमानी व कुंडली में शिमला देवी ने जीतकर दोनों जगह भाजपा का परचम लहरा दिया है।
विज्ञापन
बुधवार को गोहाना के बड़ौता राजकीय महाविद्यालय, गन्नौर के सीसीएएस जैन कन्या महाविद्यालय और कुंडली एचएसआईआईडीसी कार्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही मतगणना शुरू हुई। भाजपा को सबसे पहले कुंडली से जीत की खुशी मिली। वहां भाजपा की प्रत्याशी शिमला देवी ने आप की उम्मीदवार अंजलि को 77 वोट से हराया।
विज्ञापन
शिमला देवी को 1987 और अंजलि को 1910 वोट मिले। इसके कुछ देर बाद ही गन्नौर से भाजपा के प्रत्याशी अरुण त्यागी ने 6110 वोट से बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने 10438 वोट लेकर कांग्रेस समर्थित सतप्रकाश शर्मा को हराया। सतप्रकाश शर्मा को 4328 वोट मिले। गोहाना में मतगणना काफी धीमी रही। हालांकि वहां भी भाजपा की रजनी विरमानी ने कमल खिला दिया।
विज्ञापन
रजनी विरमानी ने 9938 वोट लेकर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार अरुण निनानिया को 3046 वोट से हराया। अरुण निनालिया को 6932 वोट मिले। गन्नौर से विधायक निर्मल चौधरी के साथ ही सांसद रमेश कौशिक के लिए गन्नौर की सीट जीतना काफी अहम था। वहीं राई विधायक मोहनलाल बड़ौली ने भी कुंडली की नपा सीट पर पार्टी को जीत दिलवा दी है।