फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP will tear apart on lions, tender mot extended

दक्षिणी सेक्टरों में सफाई के लिए होगा ई-टेंडर, भाजपा में दोफाड़

Tue, 01 Jun 2021 12:58 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
BJP will tear apart on lions, tender mot extended
लॉयंस पर भाजपा दो फाड़.. नहीं बढ़ेगा अनुबंध
विज्ञापन

सबहेड
सदन में भिड़े भाजपाई, दक्षिणी सेक्टरों में सफाई के ठेके के लिए नवंबर में होगा ई-टेंडर
- प्रदेश अध्यक्ष के कहने पर मेयर ने बदला फैसला, ढिल्लो बोले- मैं इस फैसले के विरोध में
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर के दक्षिणी सेक्टरों की सफाई के लिए लॉयंस कंपनी का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। नगर निगम फिर से ई-टेंडर करेगा। सोमवार को हुई नगर निगम सदन की बैठक में सभी पार्षदों का मत लेने और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के कहने पर मेयर रविकांत शर्मा ने यह फैसला लिया। हालांकि इस मामले में भाजपा दो फाड़ नजर आई। दक्षिणी सेक्टर के पार्षद लॉयंस कंपनी के साथ दिखे जबकि अन्य पार्षद विरोध में रहे। भाजपा पार्षद गुरप्रीत ढिल्लो ने सदन प्रक्रिया में इस फैसले का विरोध दर्ज कराया। अब नवंबर माह में फिर से सफाई व्यवस्था के लिए ई-टेंडर होगा।
दक्षिणी सेक्टर में सफाई का काम संभाल रही लॉयंस कंपनी का फरवरी 2021 में निगम के साथ पांच साल का अनुबंध समाप्त हो रहा है। इसे तीन साल और आगे बढ़ाने के लिए सदन में प्रस्ताव लाया गया था। कांग्रेस पार्षदों ने पहले ही अनुबंध को आगे न बढ़ाने के लिए आयुक्त को पत्र दे दिया था। वहीं, भाजपा पार्षद गुरप्रीत ढिल्लो ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दक्षिणी सेक्टरों के अधिकतर पार्षद चाहते हैं कि लॉयंस कंपनी का अनुबंध बढ़ा दिया जाए लेकिन उनकी अनदेखी करके फिर से टेंडर करने का प्रस्ताव पास करना ठीक नहीं है। ढिल्लो ने अपनी ही पार्टी के उत्तरी सेक्टर के पार्षदों पर आरोप लगाया कि वह दक्षिणी सेक्टर के पार्षदों से चिढ़ते हैं।
विज्ञापन

इन्होंने किया कंपनी का समर्थन
अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह, भाजपा पार्षद भरत कुमार, राजेश कालिया, हीरा नेगी, चंद्रवती शुक्ला, डिप्टी मेयर फर्मिला देवी, कंवरजीत राणा, सुनीता धवन व मनोनीत पार्षद सत्यप्रकाश अग्रवाल, सचिन लोहटिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा फिर हो टेंडर
भाजपा पार्षद महेश इंदर सिंह, अनिल दुबे, शक्ति प्रकाश देवशाली, राजबाला मलिक, जगतार जग्गा, कांग्रेस पार्षद देवेंद्र सिंह बबला, सतीश कैंथ, गुरबख्श रावत, रविंदर कौर गुजराल, शीला देवी, मनोनीत पार्षद चरणजीव सिंह, शिप्रा बंसल।
सिस्टम ठीक लेकिन राजनीति से अच्छा फिर हो टेंडर : सूद
मामला गर्माता देख भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि पार्षदों के अनुसार, कंपनी की सफाई की व्यवस्था ठीक है, लेकिन अनुबंध बढ़ाने से मामले में राजनीति होगी, इसलिए फिर से टेंडर कर दिया जाए। पहले मेयर इस प्रस्ताव की समीक्षा कर अगले माह की बैठक में लाने के लिए कह रहे थे, लेकिन सूद के कहने पर फिर से टेंडर का फैसला सुनाया।
लॉयंस के दफ्तर में बैठे हैं कालिया : बबला
कंपनी का पक्ष रखने वाले पार्षदों का कहना था कि कोरोना काल में नए ठेकेदार के साथ कर्मचारियों को समस्या होगी। जब व्यवस्था ठीक है तो उसे बदलने की क्या आवश्यकता है। वहीं अन्य पार्षदों का कहना था कि नए टेंडर में नई तकनीक वाली मशीनें आएंगी। साथ ही कम रेट में काम करने वाली कंपनी भी मिल सकती है। शिप्रा बंसल ने कहा कि गांव में मशीनें नहीं जा पाती हैं। नई तकनीक की मशीनों से यहां बेहतर सफाई हो सकेगी। कांग्रेस पार्षद देवेंद्र सिंह बबला ने लॉयंस का पक्ष रख रहे पार्षद राजेश कालिया पर आरोप लगाया कि वह इस समय लॉयंस कंपनी के ऑफिस में बैठकर अपनी बात रख रहे हैं।

शक्ति प्रकाश से बोले ढिल्लो- आपके क्षेत्र का एजेंडा आएगा तब देख लेंगे
भाजपा पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने इस मामले में कहा कि अनुबंध खत्म होने पर निगम को तीन मशीनें भी मिल जाएंगी, जो अन्य सेक्टरों की सफाई में काम आएंगी इसलिए फिर से टेंडर होना चाहिए। इस पर भाजपा पार्षद गुरप्रीत ढिल्लो ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ठीक है, क्या आपके क्षेत्र के एजेंडे नहीं आएंगे, तब देख लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed