फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp will start campaign against congress campaign

कांग्रेस के अभियान का भाजपा देगी कड़ा जवाब, कैसे?

Mon, 25 May 2015 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 May 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
bjp will start campaign against congress campaign

कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार के एक साल पूरे होने पर शुरू की गई मुहिम के जवाब में भाजपा भी प्रचार अभियान छेड़ेगी। इसके लिए पार्टी के मीडिया सेल को एक्टिवेट किया जाएगा। इस मकसद से रविवार को पंजाब मीडिया सेल की वर्कशॉप आयोजित की गई।

विज्ञापन


पिछले दिनों दिल्ली में मीडिया सेल की राष्ट्रीय बैठक हुई थी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत कई मंत्री भी मौजूद थे। उस बैठक में संकेत दिए गए थे कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और अच्छी बातों को लोगों तक पहुंचाने को मुहिम चलाई जाए।
विज्ञापन


बैठक में यह बात भी सामने आई थी कि मीडिया सेल को ही सरकार की तमाम उपलब्धियों की जानकारी गहराई से नहीं है। बैठक में मौजूद केंद्रीय मंत्रियों ने अपने विभागों के बारे में बताया था। साथ ही यह फैसला किया गया था कि सभी राज्यों में वर्कशॉप लगाई जाए, जिसमें केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश प्रधान कमल शर्मा की अगुवाई में वर्कशॉप आयोजित की गई। मीडिया सेल के कनवीनर सुनील सिंगला की देखरेख में आयोजित वर्कशॉप में प्रदेश पदाधिकारी, प्रवक्ता, जिला प्रधान, मीडिया सेल के पदाधिकारी शामिल हुए।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नलिन कोहली ने सरकार और संगठन की गतिविधियों व उपलब्धियों को मीडिया के जरिए घर-घर तक पहुंचाने के प्रयास किए जाएं। मोदी सरकार की लोक सभाई योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाए।

इसके लिए पहले सेल के पदाधिकारी खुद जानकारी हासिल करें। ताकि वे मीडिया और लोगों को बता सकें। वर्कशॉप को कमल शर्मा व राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने भी संबोधित किया। इस मौके प्रो. राजिंदर भंडारी, राकेश राठौर, परमजीत सिंह, सुभाष शर्मा भी मौजूद थे।

बुटर पीपीपी छोड़ भाजपा में आए
पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब के महासचिव यादविंदर सिंह बुटर समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा, राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ, राकेश राठौर व उमेश शाकर ने उनका स्वागत किया।


बुटर ने कहा कि केंद्र सरकार के एक साल के कार्यकाल से प्रभावित होकर वह भाजपा में आए हैं। वह आरएसएस की कार्यशैली से भी प्रभावित हैं। वह काफी समय से संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार के संपर्क में हैं। कमल शर्मा ने कहा कि बुटर और उनके साथियों को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed