फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Will Offer Jobs to Army Personnel Family Members, Who Killed on Front or Border

बड़ी सौगातः सेना-पैरामिलिट्री के शहीद अफसरों के आश्रित अब हरियाणा में बनेंगे अफसर

Mon, 01 Oct 2018 10:53 AM IST
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Oct 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
BJP Will Offer Jobs to Army Personnel Family Members, Who Killed on Front or Border
indian army
देश की सीमा पर तैनाती या युद्ध के दौरान जान गंवाने वाले सेना और अर्ध सैनिक बलों के शहीद अफसरों के आश्रित भी अब हरियाणा के सरकारी विभागों में अफसर बनेंगे। मनोहर लाल सरकार ने प्रदेश के शहीद अफसरों के आश्रितों को क्लास-टू नौकरी देने का निर्णय लिया है। सरकार ने लंबे समय से विचाराधीन मांग पर मुहर लगाकर सैनिक परिवारों को बड़ी सौगात दी है।
विज्ञापन


सरकार के निर्णय का सैनिक-अर्ध सैनिक अफसरों के नौकरी से वंचित आश्रितों को जल्द लाभ मिलेगा। चूंकि, अभी शहीदों के आश्रितों को प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरी देने का ही प्रावधान था। पूर्व में जिन शहीद अफसरों के आश्रितों को नौकरी मिल चुकी है, उन्हें इस निर्णय का लाभ नहीं होगा। अगर शहीद अफसर का कोई आश्रित नौकरी से वंचित है तो उसे नियमानुसार क्लास-टू की नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन


भविष्य में हरियाणा का अगर कोई अफसर शहीद होता है तो उसके परिवार को यह लाभ दिया जाएगा। मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, डीसी, एसडीएम, यूनिवर्सिटी-मेडिकल कॉलेजों के रजिस्ट्रार और राज्य सैनिक बोर्ड के सचिव को सरकार के निर्णय को लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने भविष्य में कैबिनेट बैठक में नौकरी प्रदान करने के लिए लाए जाने वाले एजेंडे में इस निर्णय पर अमल करने को कहा है। हरियाणा एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अतर सिंह मुलतानी और महासचिव खुशबीर सिंह दत्त ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे सैनिक-अर्ध सैनिक अफसरों के बच्चे हरियाणा की सरकारी नौकरी में भी अफसर के पद पर सेवाएं दे सकेंगे।

सेना-अर्ध सैनिक बलों में लगभग 21 हजार अफसर

BJP Will Offer Jobs to Army Personnel Family Members, Who Killed on Front or Border
Indian Army
देश की सेना में हर दसवां जवान हरियाणा से है। अर्ध सैनिक बलों में भी हरियाणा के जवानों की संख्या खासी है। सूत्रों के अनुसार सेना और अर्ध सैनिक बलों में प्रदेश के लगभग 21 हजार अफसर सेवारत हैं। प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार ने चार साल के कार्यकाल में 230 शहीद सैनिकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दी है, जबकि कांग्रेस ने दस साल के शासनकाल में छह और इनेलो सरकार ने 66 आश्रितों को नौकरी दी थी।

कानूनी तौर पर गोद लिया बच्चा भी होगा पात्र
मूल रूप से हरियाणा के शहीद अफसरों के बेटा-बेटी (विवाहित या अविवाहित), पत्नी और भाई के अलावा कानूनी तौर पर गोद लिया गया बच्चा भी क्लास टू नौकरी का पात्र होगा। अफसर के शहीद होने से पहले बच्चा गोद लिया होना चाहिए। परिवार से एक ही व्यक्ति को नौकरी मिलेगी।

क्लास-टू की योग्यता पूरी न करने पर थ्री व फोर क्लास में ही नियुक्ति
अगर आश्रित क्लास टू नौकरी की शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं करता है तो उसे क्लास-थ्री और फोर की ही नौकरी मिलेगी। शहीद अफसर के परिवार को तीन साल के भीतर जिले के डीसी के पास नौकरी के लिए आवेदन करना होगा। अगर बच्चा 18 साल से छोटा है तो उसके बालिग होने पर आवेदन करने की छूट रहेगी। डीसी नौकरी के आग्रह को सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग को आगामी कार्रवाई केलिए भेजेंगे। सीधी भर्ती के कोटा पदों में क्लास टू नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed