फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP will now field MLAs to persuade Sarpanchs in Haryana

Haryana: सरपंचों को मनाने के लिए अब भाजपा विधायकों को फील्ड में उतारेगी, मुख्यमंत्री ने ली विधायकों की बैठक

Fri, 27 Jan 2023 11:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 27 Jan 2023 11:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा विधायकों की बैठक ली। नए वित्त वर्ष से पहले पंचायतों से विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित करा भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
BJP will now field MLAs to persuade Sarpanchs in Haryana
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में ई-टेंडरिंग के विरोध में आंदोलन कर रहे नवनिर्वाचित सरपंचों को मनाने के लिए अब भारतीय जनता पार्टी ने विधायकों को फील्ड में उतारने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस संबंध में भाजपा विधायकों की आनलाइन बैठक लेकर निर्देश दिए वह पंचायतों से विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित कराकर सरकार के पास भिजवाएं, ताकि अगले वित्त वर्ष से पहले विकास कार्यों को कराया जा सके।

विज्ञापन


क्योंकि अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू होता है और पंचायत विभाग में विकास के लिए रखा गया बजट अगर खर्च नहीं हुआ तो वह लैप्स हो जाएगा। इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने हाल ही में 1100 करोड़ रुपये का बजट पंचायतों के लिए जारी किया है।
विज्ञापन


बैठक में सभी विधायकों के सरपंचों के विरोध प्रदर्शन को लेकर फीडबैक भी लिया गया। साथ ही किस प्रकार से उनको आंदोलन से हटाकर पंचायतों के कार्यों में शामिल किया जा सकता है, इसको लेकर भी सुझाव मांगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायकों को साफ संदेश दिया कि अपने अपने हलके के सरपंचों के साथ बैठकें करें और पंचायतों में जो भी कार्य लंबित हैं, उनके प्रस्ताव पारित कराकर विभाग को भेजे। इसके अलावा, जरूरी कार्यों की सूची तैयार करने समेत बड़े गांवों की समस्याओं को सुधारने को लेकर भी प्रस्ताव करने के निर्देश दिए। भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री को आशवस्त किया कि जल्द ही पंचायतों से विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे, ताकि गावों में विकास को गति मिल सके।


गौरतलब है कि हरियाणा सरकार द्वारा 2 लाख रुपये से ऊपर के विकास कार्यों के लिए ई टेंडरिंग का फैसला लिया गया है। नए सरंपच इसका विरोध कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि इन आदेशों को रद्द कर पहले की तरह ही 20 लाख रुपये तक के कार्य कराने की शक्तियां सरपंच को दी जाएं। पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली जिस शहर में जा रहे हैं सरपंच उनका विरोध कर रहे हैं और खुद उनके हलके में सरपंचों में मोर्चा खोल रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed