फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP will do Publicize Party Policies in Kalka

भाजपाई यहां करेंगे पार्टी नीतियों का प्रचार

Sun, 19 Jan 2014 04:14 PM IST
अमर उजाला, कालका
अमर उजाला, कालका Updated Sun, 19 Jan 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
BJP will do Publicize Party Policies in Kalka
शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित भाजपा कार्यलय में भाजपा कालका मंडल की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कालका मंडल अध्यक्ष सुच्चा राम माजरा ने की।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कालका क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता आगामी 90 दिनों तक जनता के बीच रहकर पार्टी की नीतियों का प्रचार व प्रसार करेंगे।

उन्होंने बताया कि हर बूथ पर पार्टी ने डीएनए 2 बूथ प्रमुख बना दिए है और जल्द ही हर बूथ पर 10 सदस्य कमेटी गठित कर दी जाएगी। इसका 27 व 28 जनवरी को बूथ समिति सम्मेलन मंडल स्तर पर करवाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कालका मंडल कुल 59 बूथ हैं, जिन्हें 12 शक्ति केंद्र में बांटा गया है। इनमें शक्ति केंद्र प्रमुख दिलबाग सिंह, राम दयाल नेगी, गुरचरण सिंह, राजेश कौशल, योगराज माजरा, विनोद बंसल, गगन सिंह चौहान, चरण सिंह, कृष्ण लाल खुराना, विजय कालिया, किशोर शर्मा एवं जसबीर जस्सा और कंवर सेन सिंगला को शक्ति केंद्र का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुच्चा राम ने बताया कि देश में मोदी की लहर चल रही है। इसके चलते कांग्रेस अभी तक अपना पीएम उम्मीदवार की घोषणा करने में भी घबरा रही है। इस मौके पर राम लाल बागवान, गुरचरण सिंह, चंद्रमोहन खोसला, तिलक राज भाटिया और अशोक कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed