फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP will contest elections on its own in Punjab

Chandigarh News: पंजाब में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

Sun, 21 May 2023 08:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 08:55 PM IST
विज्ञापन
BJP will contest elections on its own in Punjab
प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन




किसी भी दल से गठबंधन की चर्चा को गलत ठहराया

पंजाब में निगम चुनाव जल्द से जल्द कराने की मांग

मोदी सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएं पार्टी वर्कर



अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब में भाजपा आगामी सभी चुनाव अपने दम पर ही लड़ेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया जाएगा। यह एलान रविवार को संगरूर में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक के दौरान किया गया। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पंजाब भाजपा सह प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह रैना, संगठन मंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बुराला, प्रदेश महासचिव राजेश बाघा, बिक्रमजीत सिंह चीमा और मोना जायसवाल ने भी हिस्सा लिया। संगरूर शहरी जिलाध्यक्ष रणदीप देओल ने सभी पार्टी नेताओं का स्वागत किया।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में स्पष्ट कहा गया कि पंजाब में जानबूझकर गठबंधन की झूठी


अफवाहें फैलाई जा रही हैं, इनमें कोई सच्चाई नहीं है। भाजपा सभी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। गौरतलब है कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव के बाद, पंजाब में भाजपा के अन्य दलों से गठबंधन की अटकलें तेज हो गई थीं। चर्चा थी कि भाजपा 2024 के आम चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से गठबंधन करेगी। अश्विनी शर्मा ने कार्यकारिणी की बैठक के संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि पंजाब में 5 नगर निगमों और नगर परिषद व नगर पंचायतों के चुनाव कई महीनों से पेंडिंग हैं। इस कारण सभी शहरों व कस्बों के विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि वह तुरंत चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी करे। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि 1984 का सिख नरसंहार कांग्रेस की सोची समझी साजिश था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के नेताओं को 1984 के सिख नरसंहार पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस नरसंहार के बाकी सभी आरोपी भी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि 39 साल बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने सिखों को न्याय दिलवाया है। पंजाब भाजपा सह प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह रैना ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश बहुत तेजी से विकास कर रहा है। संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू ने कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में बूथ स्तर तक की संगठन की संरचना को जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए। बैठक में, राजनीतिक प्रस्ताव पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। कार्यकारिणी ने पंजाब में पार्टी कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करते हुए घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाक्स

जालंधर उपचुनाव में भाजपा का प्रदर्शन सुधरा

अश्वनी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब में बुनियादी ढांचे का विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और कई बड़े प्रोजेक्ट पंजाब को दिए हैं। उन्होंने कहा कि बेशक भाजपा जालंधर उप चुनाव जीत नहीं पाई, लेकिन भाजपा का वोट प्रतिशत एक साल पहले हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले 4 फीसदी बढ़ना एक अच्छा संकेत है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जालंधर लोकसभा की 9 विधानसभा सीटों में भाजपा गठबंधन को लगभग 11 फीसदी वोट मिले थे। जबकि इस बार 15.2 फीसदी वोट मिले हैं। दो विधानसभा क्षेत्र- जालंधर उत्तर और जालंधर केंद्रीय में भाजपा प्रत्याशी को लीड मिलना भी उत्साहजनक है, जबकि कांग्रेस और अकाली-बसपा किसी भी विधान सभा में लीड नहीं ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed