फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP will bet on winner MLAs only in elections, haryana assembly elections 2019

हरियाणा विस चुनावः जिताऊ विधायकों पर दांव लगाएगी भाजपा, सर्वे में खरा उतरने वालों को ही टिकट

Mon, 23 Sep 2019 09:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Sep 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
BJP will bet on winner MLAs only in elections, haryana assembly elections 2019
चुनाव समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में मिशन रिपीट में जुटी भाजपा ने टिकट वितरण को लेकर कमर कस ली है। टिकट आवंटन के साथ ही पार्टी का संकल्प पत्र तैयार करने को लेकर भी थिंक टैंक जुटा हुआ है। रविवार को नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें टिकट फाइनल करने को लेकर सभी सदस्यों से सुझाव लिए गए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैठक की अध्यक्षता की। सूत्रों के अनुसार भाजपा के मौजूदा सभी 48 विधायकों की टिकट पक्की नहीं है। पार्टी 75 पार का लक्ष्य पूरा करने के लिए चुनाव में सिर्फ और सिर्फ जिताऊ विधायकों पर ही दांव खेलेगी। 

विज्ञापन


जीतने की गारंटी न रखने वाले विधायकों की टिकट कटना तय है। उनकी जगह जीतने की क्षमता रखने वाले नए चेहरों को पार्टी हाईकमान चुनाव मैदान में उतारेगा। भाजपा में हर सीट पर टिकटों के लिए मारामारी है। दूसरे दलों से टिकट के चाहवान अनेक नेता भी पाला बदलकर भाजपा में आए हैं। चुनाव समिति की बैठक में उनके नामों पर भी चर्चा हुई। खासकर जो विधायक दूसरे दलों से आए हैं, उनके जीतने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी सभी नब्बे सीटों पर कराए गए तीन सर्वे को भी ध्यान रखेगी।
विज्ञापन


एक सर्वे जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान हुआ है, जबकि एक प्रदेश भाजपा और तीसरा पार्टी आलाकमान ने कराया है। तीनों सर्वे में खरा उतरने वालों की ही टिकट तय मानी जाएगी। सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान जुटाई गई भीड़ का दावा करने वाले नेताओं को भी सर्वे में परखा गया है। भीड़ वास्तव में किसने जुटाई, लोग खुद आए या लाए गए, इन सब बातों की पड़ताल हुई है। रविवार को चुनाव समिति की बैठक में सीएम मनोहर लाल ने सभी से जिताऊ प्रत्याशियों को लेकर राय जानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा विधायकों की परफार्मेंस, उनके हो रहे विरोध पर भी चर्चा की गई। जिन सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर कोई संशय नहीं है, उनकी सूची पहले या दूसरे नवरात्र में जारी हो सकती है। तीन-चार अक्टूबर तक सारे टिकट बांट दिए जाएंगे ताकि उम्मीदवार नामांकन कर फील्ड में जुट सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed