{"_id":"5d0367788ebc3e4aaa44af80","slug":"bjp-strategy-to-win-haryana-assembly-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, कोर ग्रुप ने दिया 75 सीटों का टारगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, कोर ग्रुप ने दिया 75 सीटों का टारगेट
Fri, 14 Jun 2019 02:53 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : पीटीआई
लोकसभा चुनाव में शानदार विजय के बाद भाजपा की कोर कमेटी ने अब प्रदेश भाजपा को हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों में से 75 विधानसभा सीटें जीतने का टारगेट दिया है। चार माह बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर भाजपा ने अभी से कमर कस ली है। प्रदेश भाजपा इसके मद्देनजर हरियाणा में एक बार फिर बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश समिति को मजबूत बनाने में जुटी हुई है। विधानसभा फतेह के लिए भाजपा संगठन भले ही जल्द फिर से अपनी एक्सरसाइज शुरू करने जा रहा है, लेकिन इसका बड़ा दारोमदार सत्तारूढ़ मनोहर सरकार पर भी रहेगा।
अपने इसी टारगेट को लेकर मनोहर सरकार अब पूरी तरह से टॉप गियर में हैं, वहीं दूसरे दलों में सेंधमारी का खेल भी और अब तेज होने वाला है। सरकार ने इसी के मद्देनजर अपने सौ दिन के एजेंडे को सेट कर काम करना शुरू कर दिया है। उन मुद्दों की खेती तैयार की जा रही है, जिनके बूते आगामी विधानसभा चुनाव लड़ा जाना है। भाजपा संगठन और मनोहर सरकार भी यही चाहती है कि अब किसी भी कीमत पर मिशन 75 पूरा करते हुए फिर से हरियाणा में अपना राज वापस लाया जाए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में हरियाणा में आगामी विधानसभा में 75 सीटें जीतने का टारगेट दिया गया है, जिसे प्रदेश भाजपा जरूर पूरा करेगी।

Trending Videos
सर्वव्यापी-सर्वस्पर्शी अभियान से मजबूत करेंगे बूथ
उधर, वीरवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में भाजपा केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और संगठनमंत्री सुरेश भट्ठ मौजूद रहे है। बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव के परिणामों की समीक्षा और भाजपा के आगामी लक्ष्य पर चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि संगठन की आगामी रणनीति के अनुसार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस 6 जुलाई से भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। जोकि 31 जनवरी 2020 तक जारी रहेगा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान को सदस्या अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले सदस्यता अभियान से 20 प्रतिशत अधिक सदस्यता करने का लक्ष्य रखा गया है। बराला ने कहा कि सर्व व्यापी-सर्व स्पर्शी अभियान के तहत देश के हर बूथ पर सदस्यता करने का भी लक्ष्य रखा है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में जल्द प्रदेश सदस्यता प्रमुख और सह प्रमुख तय करके संगठन द्वारा दिए गए लक्ष्य से अधिक सदस्यता की जाएगी। सदस्यता के बाद बूथ समिति, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होंगे।