फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp strategy for loksabha election 2019 in punjab

मिशन 2019 के लिए जमीन तैयार करने में जुटी भाजपा, तैयारियों पर एक नजर डालिए

Wed, 20 Jun 2018 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Jun 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
bjp strategy for loksabha election 2019 in punjab
बीजेपी पंजाब प्रधान श्वेत मलिक
भाजपा मिशन 2019 के लिए जमीन तैयार करने में जुट गई है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे प्रदेश से लेकर जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। कुछ ही दिन पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन


सरोज पांडे ने पहले कोर ग्रुप और 13 लोकसभा हलकों के प्रभारियों के साथ बैठक की। फिर प्रदेश कार्यकारिणी से फीडबैक लिया। आखिरी बैठक में जिला अध्यक्ष, विस्तारक और मीडिया व सोशल मीडिया सेल के सदस्य शामिल हुए। शाम तक चली बैठकों में उन्होंने भी अमित शाह का मंत्र दोहराया।
विज्ञापन


सभी को बूथ स्तर तक संगठन एक्टिव करने और उसके बाद पन्ना और अर्ध पन्ना प्रभारी बनाने का संदेश दिया गया। सरोज ने करीब डेढ़ साल केविभिन्न लोकसभा व विधानसभा हलकों में काम कर रहे विस्तारकों का ब्योरा लेकर उनसे फीडबैक लिया। कोर ग्रुप केसदस्यों से कहा गया कि वे सबसे सीनियर हैं, लोकसभा और विधानसभा हलकों में जाकर कार्यकर्ताओं को मोटिवेट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा हलका प्रभारियों को हिदायत दी गई कि वे देखें कि जिला और मंडल स्तर पर कार्यकारिणी गठित है या नहीं। उसे तुरंत गठित करवाएं और मंडल व बूथ स्तर पर बैठकें करें। जिला प्रधानों से रिपोर्ट ली गई कि उन्होंने कितनी बैठकें कीं, उनमें कितने लोग आए, कितने कार्यक्रम हुए। अमित शाह के बाद सरोज पांडे ने भी स्पष्ट कर दिया कि भाजपा गठबंधन में ही चुनाव लड़ेगी।

हर स्तर के पदाधिकारियों को उन्होंने साफ कह दिया कि अपनी तीन सीटें ही नहीं, अकाली दल के कोटे की दस सीटों पर भी ईमानदारी से पूरी ताकत लगाएं। अपनी सीटों पर शिअद से सहयोग लें। चुनाव में छह माह बचे हैं, कभी भी चुनाव का एलान हो सकता है, इसलिए तुरंत निचले स्तर तक तैयारी में जुटें। बैठकों में प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार और महामंत्री भी मौजूद थे।


संपर्क फॉर समर्थन आज से
प्रदेश भाजपा प्रधान श्वेत मलिक ने कहा कि पंजाब में संपर्क फॉर समर्थन अभियान बीस से तीस जून तक चलेगा। सभी जिला प्रधानों को कहा गया है कि कम से कम दस प्रभावशाली लोगों से इस दौरान मिलें। इसके लिए सभी जिलों में गणमान्य लोगों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed