फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   bjp state president vijay sampla statement on facebook about navjot singh sidhu

नवजोत सिद्धू पर भाजपा ने चुप्पी तोड़ी, सोशल मीडिया पर दिया बड़ा बयान

Sat, 29 Oct 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sat, 29 Oct 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
bjp state president vijay sampla statement on facebook about navjot singh sidhu
नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर विजय सांपला ने दिया बयान
नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर भाजपा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। केंद्रीय राज्यमंत्री व प्रदेश प्रधान विजय सांपला ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान दिया। सांपला ने सिद्धू के बारे में फेसबुक पर लिखा कि कई बार जब घर में किसी बच्चे को ज्यादा ही प्यार दिया जाए, तो उसके मन में यह ख्याल आ जाता है कि मैं तो अपने घर, अपने परिवार से भी बड़ा हो गया हूं और फिर ऐसा बच्चा जीवन में धोखा ही खाता है।
विज्ञापन


क्या नहीं दिया नवजोत सिंह सिद्धू को भाजपा ने। तीन बार सांसद चुने गए, तो भाजपा के चुनाव निशान पर। पत्नी को विधायक बनाया भारतीय जनता पार्टी ने, सरकार में संसदीय सचिव का पद देकर सम्मान दिया। देश भर में भाजपा के हर मंच पर नवजोत सिंह सिद्धू को हाईकमान वाली प्रथम कतार में बैठाया। सिद्धू को भी यह भ्रम हो गया था कि भाजपा से भी बड़ा हो गया हूं। यह कहावत सिद्धू जोड़े पर बड़ी सटीक बैठती है।
विज्ञापन

‘मॅझ वेचके घोड़ी लिआंदी, दूध पीणो गए, लिद चकणी पई’

bjp state president vijay sampla statement on facebook about navjot singh sidhu
विजय सांपला - फोटो : फाइल फोटो
ज्यादा-ज्यादा करते हुए थोड़े से भी गया, इसी कहावत के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना घर छोड़कर आज क्या पा लिया, कभी एक दर पर, कभी दूसरे दर पर, अभी तक तो नकारा ही गया, फिर भी समझ पता नहीं क्यों नहीं आ रही।

मैं तो फिर भगवान के आगे प्रार्थना करता हूं कि नवजोत सिंह सिद्धू का राजनीतिक कैरियर अग्रसर रहे, पर जिस तरीके से वह अलग-अलग पार्टियों में शामिल होने के लिए तत्पर हैं, उससे अंदाजा लगता है कि वह पंजाब, पंजाबियों और पंजाबियत के लिए जुमले तो सुना सकते हैं, शेर तो पढ़ सकते हैं, पर करना कुछ नहीं चाहते, इच्छा उनकी निजी है कि जहां से उन्हें पसंदीदा रुतबा मिलता दिखे, वह उस पार्टी का पल्लू पकड़ लेंगे। सिद्धांत तो उन्होंने उसी दिन छोड़ दिए थे, जिस दिन उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। चलो जहां भी रहे खुश रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed