फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP snatched the dream of four thousand employees' house: Rajendra Rana

भाजपा ने छीना चार हजार कर्मचारियों के घर का सपना : राजेंद्र राणा

Sun, 12 Dec 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
BJP snatched the dream of four thousand employees' house: Rajendra Rana
चंडीगढ़। सेक्टर-29 में शनिवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी हरप्रीत कौर बबला के समर्थन में रैली की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चार हजार कर्मचारियों के घर का सपना छीन लिया। बिजली विभाग व सीटीयू के कर्मचारी के साथ ही इस बार चंडीगढ़ की जनता भी काफी आक्रोश में है। भाजपा बताए कि मूलभूत आवासीय समस्या से जूझते हुए चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों को सरकार ने किस कारण से सताया है।
विज्ञापन

रैली में विधायक ने कहा कि वर्ष 2008 में चार हजार मकान चंडीगढ़ प्रशासन ने कर्मचारियों के लिए निकाले थे। 2010 में इन मकानों को लेकर ड्रॉ निकाला गया, लेकिन सरकार कर्मचारियों की इस मूलभूत समस्या को हल करने में नाकाम रही है। वर्ष 2008 में जब कर्मचारियों ने चंडीगढ़ में अपना आशियाना बनाने का सपना संजोया था, तब थ्री बीएचके का फ्लैट 34 लाख, टू बीएचके का फ्लैट 24 लाख व वन बीएचके का फ्लैट 13 लाख रुपये में देने का वादा किया था। तब ईडब्ल्यूएस स्कीम के तहत वन बीएचके फ्लैट की कीमत 5 लाख तय हुई थी, लेकिन इसमें यह शर्त रखी गई थी कि आवेदन करने वाले कर्मचारी का मकान ट्राइसिटी में नहीं होना चाहिए। 2014 में लोकसभा के चुनावों के दौरान भाजपा ने जरूरतमंद लोगों से वादा किया कि इस मामले को हल करके उन्हें घर आवंटित किए जाएंगे, लेकिन आठ साल में भी यह वादा पूरा नहीं हुआ। आज फ्लैटों की कीमतें करोड़ों में है। निगम चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed