फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP set eyes on strong independent candidates after exit polls 2024

हरियाणा में किसकी सरकार: एग्जिट पोल से बैकफुट पर आई भाजपा की निर्दलीयों पर नजर, कांग्रेस भी साधने में जुटी

Mon, 07 Oct 2024 07:58 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 07 Oct 2024 07:58 AM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्तूबर को मतदान हुआ था। आठ अक्तूबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा परिणाम के बाद की तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन
BJP set eyes on strong independent candidates after exit polls 2024
हरियाणा विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में किसकी सरकार बनेगी, ये मंगलवार को साफ हो जाएगा। एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिली है। वहीं भाजपा एग्जिट पोल को गलत करार देते हुए पूर्ण बहुमत का दावा कर रही है। हालांकि उसने प्लान बी पर भी काम शुरू कर दिया है। इसके तहत मजबूत निर्दलीय प्रत्याशियों पर नजरें गड़ा ली हैं। 
विज्ञापन


भाजपा ऐसे निर्दलीयों से संपर्क भी साध रही है, जो जीतने की स्थिति में लग रहे हैं। वहीं इसकी भनक लगते ही कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भी निर्दलीयों को साधना शुरू कर दिया है। दोनों दलों ने 8 अक्तूबर को परिणाम के बाद खासकर निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए नेताओं की ड्यूटी लगा दी है। खुफिया एजेंसियों ने सभी मजबूत निर्दलीय प्रत्याशियों की पल पल की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

सावित्री जिंदल सबसे मजबूत

निर्दलीय मजबूत प्रत्याशियों की बात करें तो इनमें सबसे पहला नाम भाजपा की बागी हिसार से सावित्री जिंदल का आ रहा है। उनको मनाने के लिए भाजपा ने उनके बेटे सांसद नवीन जिंदल को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद, गन्नौर से भाजपा के ही बागी देवेंद्र कादियान कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे सीएमओ के अधिकारियों को लगाया गया है। कादियान मनोहर लाल के करीबी भी बताए जाते हैं। इनके अलावा, भाजपा के ही बागी पूर्व मंत्री रानियां से निर्दलीय रणजीत चौटाला और गुरुग्राम से नवीन गोयल ने भी मजबूती से चुनाव लड़ा है। इन दोनों के लिए भी भाजपा ने जिम्मेदारी तय कर दी है। हालांकि, रणजीत चौटाला को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी करीबी माना जाता है, इसलिए कांग्रेस भी चौटाला के संपर्क में है। पृथला से निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत और महम से बलराज कुंडू भी टक्कर बताई जा रही है।

कांग्रेस के इन बागियों पर भी नजर

कांग्रेस के बागियों की बात करें तो सबसे अधिक चर्चा अंबाला कैंट से चित्रा सरवारा की हो रही है। सरवारा ने अनिल विज के सामने मजबूती से चुनाव लड़ा है और वो टक्कर देती नजर आ रही हैं। इनके बाद नाम आता है पानीपत से कांग्रेस की बागी रोहिता रेवड़ी का। बरोदा में कांग्रेस के बागी कपूर सिंह नरवाल इंदुराज नरवाल को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। इनके बाद कांग्रेस के विधायक राजेंद्र जून की बहादुगढ़ में निर्दलीय राजेश जून राह रोकते नजर आ रहे हैं। वहीं, कैथल जिले की सीट पूंडरी से सतबीर भाणा और कलायत से कांग्रेस की बागी अनिता ढुल का चुनाव भी अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed