{"_id":"854ec8dd20a6c7b276a8c959f8d1afa6","slug":"bjp-senior-leader-mukhtar-abbas-naqvi-says-about-bjp-policy-after-assembly-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव पर भाजपा का स्टैंड स्पष्ट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव पर भाजपा का स्टैंड स्पष्ट'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Oct 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी किसी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। किसी का नाम लिए बिना ही राष्ट्रीय प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पार्टी महाराष्ट्र और हरियाणा दोनो राज्यों में भाजपा अपने बूते पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में पोस्ट पोल एलायंस की संभावनाओं से इनकार करते हुए नकवी ने कहा कि जो लोग यह सपना देख रहे हैं कि जेल से निकल कर भाजपा का सपोर्ट हासिल कर लेंगे वह गलत है।
विज्ञापन
इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि हम कभी ओम प्रकाश चौटाला के साथ नहीं रहे हैं और न ही रहेंगे।
हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के द्वारा इंडियन नेशनल लोकदल को सपोर्ट देने पर दोनों नेता अधिक नहीं बोले। नकवी ने कहा कि भाजपा का अकाली दल के साथ पंजाब में समझौता है। राज्यों में अलग अलग परिस्थतियां होती हैं।
विज्ञापन
भाजपा के मंच पर पहुंचे डीपी यादव के मामले में भी भाजपा नेताओं को जवाब देते नहीं सूझ रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान यदि कोई घटना हुई है तो वह अध्याय वहीं समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि डीपी यादव से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। नकवी ने कहा कि हरियाणा में लहर भाजपा के पक्ष में है। कांग्रेस का सत्ता से जाना तय है। भाजपा में एक लोकतांत्रिक प्रणाली है। उसी के अनुसार काम किय जाता है।
विज्ञापन