फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP's state in-charge arrived in Chandigarh, asked for six names for mayoral candidate

भाजपा के प्रदेश प्रभारी पहुंचे चंडीगढ़, मेयर प्रत्याशी के लिए मांगे छह नाम

Thu, 31 Dec 2020 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
BJP's state in-charge arrived in Chandigarh, asked for six names for mayoral candidate
चंडीगढ़। मेयर पद का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर भाजपा में मंथन शुरू हो गया है। बुधवार को प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम चंडीगढ़ पहुंचे और उन्होंने भाजपा के सभी पार्षद, पार्टी के पदाधिकारियों और प्रकोष्ठ के प्रमुखों के साथ चर्चा कर छह नाम मांगे। दुष्यंत गौतम ने बताया कि अब पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से इन नामों पर चर्चा की जाएगी और फिर अगले कुछ दिनों में मेयर पद के प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

आठ जनवरी को होने वाले मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख चार जनवरी तय की गई है। पांच जनवरी को नामांकन की जांच होगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि तीन जनवरी को भाजपा की तरफ से मेयर पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया जाएगा। बुधवार को दुष्यंत गौतम ने पार्टी के सभी नेताओं के साथ बातचीत की। इसमें उन्होंने सभी का मत जाना और फिर किसी भी तरह के अंतर्विरोध से बचने के लिए उन्होंने सभी नेताओं से 6-6 पार्षदों के नाम मांगे। दुष्यंत गौतम ने सभी से वह नाम ले लिए हैं। इसके बाद उन्होंने सभी भाजपा के पार्षदों का बायोडाटा भी लिया है। जानकारी के अनुसार, अब दुष्यंत गौतम भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ इन नामों पर चर्चा करेंगे और उसके बाद किसी एक नाम का तीन जनवरी को एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जो बनेगा मेयर, उसी के कार्यकाल में होगा नगर निगम चुनाव
इस बार का नगर निगम चुनाव काफी अहम रहने वाला है, क्योंकि 8 जनवरी को जो मेयर चुना जाएगा उसी के कार्यकाल के दौरान नगर निगम का अगला चुनाव भी संपन्न होगा। चुनाव के लिए मनोनीत पार्षद अजय दत्ता को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। चुनाव में 26 पार्षद और एक सांसद की मतदान में हिस्सेदारी होगी। मनोनीत पार्षद मतदान में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। भाजपा के 20, शिअद का एक और कांग्रेस के पांच पार्षद हैं। उधर, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मेयर चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। शिअद किसी भी दल के मेयर पद के उम्मीदवार के लिए वोट नहीं करेगा। हालांकि मेयर के चुनाव में किसी के विरोध करने का भाजपा पर किसी भी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed