फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP released list of star campaigners for Adampur by election 2022

आदमपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, कांग्रेस ने घोषित किया प्रत्याशी, आप को झटका

Wed, 12 Oct 2022 03:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Oct 2022 03:08 PM IST
विज्ञापन
BJP released list of star campaigners for Adampur by election 2022
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया

आदमपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। सूची में 35 नेताओं को जगह दी गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, प्रदेश प्रभारी बिप्लव देब, राव इंद्रजीत, अनिल विज, बनवारी लाल और कमल गुप्ता का नाम स्टार प्रचारकों में शामिल है। 

विज्ञापन


उधर, कांग्रेस ने आदमपुर से पूर्व मंत्री जय प्रकाश को प्रत्याशी बनाया है। साथ ही जयप्रकाश को कांग्रेस उम्मीदवार बनते ही आदमपुर में भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र का विरोध भी सामने आया है। लोगों ने पोस्टर भी फाड़े हैं। वहीं कुरडा राम नंबरदार ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

                                                                    भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची।


                                                कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जयप्रकाश को बनाया प्रत्याशी।


आप को झटका, रामप्रसाद गढ़वाल ने छोड़ी पार्टी
आम आदमी पार्टी को आदमपुर में एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सबसे मजबूत नेता रामप्रसाद गढ़वाल ने दर्जनों नेताओं और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं समेत पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी ने पैसे लेकर टिकट बेची है। सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा को मात देने में सक्षम है।



उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में भाजपा को हराने का काम करेंगे। वह जल्द ही दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आदमपुर में आप का कोई भी वजूद नहीं है। जमीन पर काम करने वाले सभी नेता व कार्यकर्ता पार्टी का दामन छोड़ चुके हैं। सिर्फ भाजपा की मदद करने के लिए आप चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed