{"_id":"5ff816ca4b582d03f83e4045","slug":"bjp-protest-outside-chandigarh-housing-board-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : हाउसिंग बोर्ड के सामने 26 घंटे चला भाजपाइयों का धरना, सीईओ के आश्वासन के बाद उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : हाउसिंग बोर्ड के सामने 26 घंटे चला भाजपाइयों का धरना, सीईओ के आश्वासन के बाद उठे
Fri, 08 Jan 2021 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के बाहर भाजपा का विरोध प्रदर्शन जारी है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा कॉलोनी में मकानों को तोड़ने की कार्रवाई के विरोध में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के दफ्तर के बाहर धरना पर बैठे भाजपा नेताओं की कुछ मांगों को सीएचबी ने मान लिया है। इसके बाद भाजपा के नेताओं ने शुक्रवार शाम धरना समाप्त कर दिया। यह धरना 26 घंटे चला और भाजपा नेताओं का शुक्रवार का खाना भी सीएचबी दफ्तर के सामने ही बना। नेताओं की मांगे नहीं मानी जाती तो उन्होंने मुख्य गेट पर टेंट लगाने की भी तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी के नेतृत्व में कई भाजपा नेता गुरुवार दोपहर से ही सीएचबी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए थे। शुक्रवार को मेयर चुनाव के खत्म होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद धरनास्थल पर पहुंचे और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीईओ यशपाल गर्ग के साथ बैठक की। इसमें भाजपा के प्रवक्ता कैलाश चंद जैन और नरेश अरोड़ा, जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, मनीष भसीन, नरेश पांचाल, राजिंदर शर्मा और किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दीदार सिंह भी शामिल थे।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने बोर्ड के सीईओ यशपाल गर्ग को गुरुवार के घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने मकानों को तोड़ने की कार्रवाई को रोकने की मांग की और कहा कि हाउसिंग बोर्ड के मकानों के लिए स्थायी हल निकाला जाए। साथ ही यह भी कहा कि मकानों की मरम्मत आदि पर नोटिस देकर लोगों को परेशान न किया जाए। बोर्ड के सीईओ ने आश्वासन देते हुए कहा कि बोर्ड केवल उन्हीं लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा जो नया निर्माण होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि चंडीगढ़ प्रशासन के आला अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को उठाया जायेगा।
विज्ञापन
इंदिरा कॉलोनी से शुरू हुआ था विरोध, सीएचबी तक पहुंचा
भाजपा नेताओं का यह विरोध प्रदर्शन गुरुवार को इंदिरा कॉलोनी से शुरू हुआ था। गुरुवार को इंदिरा कालोनी में सीएचबी के कर्मचारी पहुंचे और दो मकानों में किए गए अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू कर दी थी। जैसे ही उन्होंने मकान को तोड़ना शुरू किया तो इलाके के पार्षद विनोद अग्रवाल के साथ भाजपा नेता शशांक भट्ट, श्रीनिवास काला और अन्य नेता मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया।
भाजपा के नेता मकान के सामने ही जमीन पर लेट गए। मामला बढ़ता देख कर मौके पर रामवीर भट्टी, जिला नंबर-4 के प्रधान मनु भसीन, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली व अन्य नेता भी पहुंच गए। तनाव बढ़ता देख पुलिस पहुंची और भाजपा नेताओं को हिरासत में लेकर आईटी पार्क थाना ले गई। वहां भी भाजपा नेताओं ने अपना विरोध जारी रखा। करीब दो घंटे तक थाने में रहने के बाद भाजपा के सभी नेता सीएचबी के दफ्तर के बाहर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया था।