फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP protest against Congress on Rafael issue in Chandigarh

राफेल डील: कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक...दर्जन भर घायल

Thu, 20 Dec 2018 09:25 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 20 Dec 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
BJP protest against Congress on Rafael issue in Chandigarh
बीजेपी का प्रदर्शन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राफेल डील पर देश को गुमराह करने को लेकर सैकड़ों भाजपाई बुधवार को सिटी ब्यूटीफुल की सड़कों पर उतरे। उग्र भाजपा कार्यकर्ताओं को बेरिकेडिंग कर पुलिस ने सेक्टर-34डी के प्रसार भारती कार्यालय के सामने रोक लिया। पुलिस की ज्यादती के विरोध में भाजपाइयों की उनसे तीखी नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते पुलिस ने बल का प्रयोग किया और ठंडे पानी की बौछारें चलाईं।

विज्ञापन


 इससे पार्टी के उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी गंभीर रूप से घायल हो गए और करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। घायलों को सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। यहां रामवीर भट्टी का इलाज चल रहा है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने और भारत की अंतरराष्ट्रीय साख से समझौता कर जनता से राफेल सौदे को लेकर बोले गए झूठ पर राहुल गांधी को लोकसेवक के पद से मुक्त करने की मांग को लेकर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में कांग्रेस भवन की ओर कूच किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP protest against Congress on Rafael issue in Chandigarh
बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पानी बौछार

इस घेराव प्रदर्शन के बारे में पार्टी के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर ने बताया कि पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह भाजपा कार्यालय कमलम् में एकत्रित हुए। इस प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी, जिला, मोर्चा, पार्षद, मंडल, विभाग और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन को घेरने के लिए निकले।

हमारा चौकीदार प्योर है...
इस दौरान कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। गली-गली में शोर है, चौकीदार हमारा खालिस साने की तरह प्योर है। जैसे नारों के साथ कांग्रेस पार्टी पर हल्ला बोला। कार्यकर्ताओं के भीतर इतना रोष था कि भारी पुलिस की तैनाती और उनके द्वारा किए गए बल प्रयोग के बावजूद कार्यकर्ता प्रदर्शन वाले स्थल से टस से मस न हुए।

BJP protest against Congress on Rafael issue in Chandigarh
पुलिस के साथ धक्कामुक्की

जैसे ही पुलिस पानी बरसाए कार्यकर्ता और अधिक ताकत से पुलिस के द्वारा लगाए गए बेरिकेड की तरफ दौड़-दौड़ कर बढ़े। पार्टी के कई पदाधिकारी, पार्षद और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तो बेरिकेट के ऊपर चढ़ गए। पुलिस ने उन पर भी बल का प्रयोग किया। कार्यकर्ताओं में जोश और रोष इतना था कि एक बार तो पुलिस के भी पसीने छूट गए।

दुष्प्रचार का देंगे मुंहतोड़ जवाब
प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि उनकी पार्टी इतने में भी हार नहीं मानने वाली है। कांग्रेस पार्टी और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देंगे और उनके इस झूठ का पर्दाफाश करेंगे ताकि शहर वासियों को भी पता चल सके कि ओछी राजनीति के लिए कांग्रेस पार्टी इस स्तर तक भी जा सकती है कि देश के ईमानदार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में अपशब्द का प्रयोग करें और देश की सुरक्षा में लगे सैनिक बलों का मनोबल कमजोर करने पर किस तरह उतारू है।

ठंडे पानी की बौछार से कार्यकर्ता हुए बीमार

पुलिस की ओर से ठंडे पानी की बौछार चलाए जाने से कई कार्यकर्ता बीमार पड़ गए हैं। प्रदर्शन के दौरान किसी बीजेपी कार्यकर्ता को यह अंदेशा नहीं था कि पुलिस अचानक ठंडे पानी से कार्यकर्ताओं पर बौछार कर देगी। पानी अधिक ठंडा होने के चलते उस समय तो कार्यकर्ता जोश में भीगते रहे, लेकिन घर पहुंचते ही कई लोग बीमार पड़ गए। किसी का सिर तेजी से दर्द करने लगा तो कोई बीमार हो गया। भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेंद्र शर्मा भी पानी की बौछार से बच नहीं पाए। भीगने से उन्हें तेज सर दर्द रहा। दवा लेने के बाद उन्हें कुछ राहत मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed