{"_id":"dd13b1ab713595cd31546f131e94aa44","slug":"bjp-president-rajnath-sing-was-in-chandigarh-but-not-meet-to-party-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार करते रह गए नेता, नहीं मिले राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार करते रह गए नेता, नहीं मिले राजनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 05 May 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह रविवार को शहर आए। उन्हें नाहन (हिमाचल) में पार्टी की रैली को संबोधित करने जाना था। वे सुबह करीब 11.15 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
दिल्ली से चंडीगढ़ तो वे फ्लाइट से ही आए, लेकिन आगे नाहन के लिए वे हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। दिलचस्प बात यह रही कि उनसे मिलने के लिए भाजपा के कुछ नेता एयरपोर्ट पहुंचे तो जरूर लेकिन राजनाथ से मिलने का उन्हें मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे। उनके साथ पार्टी के कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता और मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक रविंद्र पठानिया थे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक तीनों ही नेता वेटिंग हॉल में राजनाथ से मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। राजनाथ विमान से उतरते ही रनवे से ही हेलीकॉप्टर में बैठकर नाहन के लिए रवाना हो गए। वे टर्मिनल के अंदर तक भी नहीं आए।
वहीं नेताओं का कहना है कि राजनाथ का उनसे और मीडिया से रू-ब-रू होने का कार्यक्रम था लेकिन इसे आखिरी वक्त पर रद्द कर दिया गया।