पंजाब विधानसभा चुनाव: बलाचौर में चुनाव प्रचार को पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस पर साधा निशाना
जेपी नड्डा ने कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लिए वर्षों से मांग हो रही थी। कितने ही नेता आए जो पंजाब की और देश की गद्दी पर बैठे, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। पीएम मोदी ने 120 करोड़ रुपये की लागत से करतारपुर कॉरिडोर बनाकर लाखों श्रद्धालुओं के गुरुद्वारे तक जाने की व्यवस्था की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को बलाचौर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। नड्डा ने कहा कि पंजाब की धरती वीरों की धरती है, धार्मिक गुरुओं की धरती है, पुण्यभूमि है। देश की आजादी से लेकर, देश की सुरक्षा के लिए पंजाब के वीरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ये शहीद भगत सिंह जी की भूमि है। मैं ऐसी भूमि को नमन करता हूं। पंजाब के बारे में, सिख भाइयों के बारे में सभी लोगों ने बड़ी-बड़ी बातें की। लेकिन आज तक किसी ने सिख भाइयों के लिए, किसानों के लिए वो सब नहीं किया, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। गुरुद्वारों में पहुंचने वाले लंगर के सामान पर पहले की सरकारों में टैक्स लगता था। पीएम मोदी ने सभी गुरुद्वारों को लंगर के लिए टैक्स फ्री कर दिया।
उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लिए वर्षों से मांग हो रही थी। कितने ही नेता आए जो पंजाब की और देश की गद्दी पर बैठे, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। पीएम मोदी ने 120 करोड़ रुपये की लागत से करतारपुर कॉरिडोर बनाकर लाखों श्रद्धालुओं के गुरुद्वारे तक जाने की व्यवस्था की है। 1984 में दिल्ली में दंगे हुए। कांग्रेस पार्टी के नेता तब कहते थे कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। अब ये आपके सामने वोट मांगने आए हैं।
नड्डा ने कहा कि ये वो लोग थे, जिन्होंने दंगों में अपने हाथ खून से रंगे थे, ये वो कांग्रेसी थे, जिन्होंने मानवता को शर्मसार किया था। ये वो कांग्रेसी थे जिन्होंने आजाद भारत में ऐसी स्थिति ला दी जिसमें भाई-भाई को मारने लगा था। 30 साल तक दिल्ली से लेकर पंजाब तक आरोपी घूमते रहे, किसी ने सुध नहीं ली। कमीशन बैठे, जांच हुई, लेकिन पीड़ितों के आंसू पोंछने के लिए कोई नहीं आया। पीएम मोदी ने एसआईटी बिठाई और आज दिल्ली के दंगों में जिनके हाथ खून से रंगे थे, वो आज जेल में हैं।
नड्डा ने कहा कि 2014 में पंजाब में 18 लाख स्कॉलरशिप थी। पीएम मोदी ने इन्हें बढ़ाकर 31 लाख कर दिया है। पंजाब में करीब 1,517 नए स्कूल बनाए गए, 2014 के बाद 6 नवोदय विद्यालय खोले गए। कुल 14 खेल केंद्र भी बनाए गए। उन्होंने कहा कि हमें एक मौका दीजिए और हम पंजाब में वैसे ही काम करेंगे जैसे हमने हरियाणा, गुजरात और यूपी में किया था। अगर हम आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस चाहते हैं तो हमें पंजाब में कमल खिलाना होगा। बीजेपी एक आजमाई हुई पार्टी है। 'नरेंद्र मोदी' नाम 'विकास' का पर्याय है।
पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पीएलसी के साथ गठबंधन करके मैदान में उतरी भाजपा ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसके बाद नड्डा राजपुरा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।