फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp president amit shah in jalandhar, big announcement

उम्मींदवार नहीं, मोदी और बादल की फोटो देखकर वोट डालें: शाह

Sun, 20 Nov 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 20 Nov 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
bjp president amit shah in jalandhar, big announcement
भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह का बयान - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को एक पवित्र इंसान बताते हुए कहा कि पूरे देश में बादल जैसी शख्सियत नहीं है, जिन्होंने अपने अपने जीवन में इतनी प्रताड़ना और संघर्ष किया हो। उन्होंने कहा कि इस बार सूबे में शिअद भाजपा की सरकार बननी बहुत जरूरी है, क्योंकि भाजपा दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह का 350 साला प्रकाशोत्सव पूरे देश भर में जोर शोर से मनाने की तैयारी कर रही है। साथ ही पंजाबी सूबे की स्वर्ण जयंती का साल है, इसलिए लोगों को चाहिए कि इन दोनों मुद्दों पर पंजाब में भारतीय जनता पार्टी व शिअद की सरकार बनाएं।
विज्ञापन


शाह रविवार को जालंधर में बूूथ सम्मेलन में शामिल होने आए थे और अपने भाषण में कार्यकर्ताओं में खासा जोश भर गए। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल, डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ के अलावा पंजाब के प्रधान विजय सांपला भी मौजूद थे।
विज्ञापन


अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि पंजाब में शिअद भाजपा का गठजोड़ एकता का प्रतीक है और यहां के लोगों को चाहिए कि वह उम्मीदवार की तरफ न देखें, सिर्फ बादल और मोदी की फोटो देखकर ही अपना वोट डालें। शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कहते हैं कि ढाई साल में देश में क्या हुआ? देश में एक भी घोटाला नहीं हुआ। यहां पर सीमा पर गोली चलाने के लिए जवानों को दिल्ली से आदेश लेने की जरूरत नहीं होती, उनको सीधा हुक्म है, अगर पाकिस्तान से गोली चलती है तो इधर से गोला चलाओ, शाह बोले राहुल यह फर्क ढाई साल में देश में आया है। कांग्रेस के शासनकाल में 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ, यहां पर ढाई साल में एक आरोप तक नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को बताया पवित्र इंसान

bjp president amit shah in jalandhar, big announcement
जालंधर में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने जब से काले धन पर स्ट्राइक की है, तब से सपा, बसपा, आप, ममता और कांग्रेस सब लोग एकसाथ मिल गए हैं। शाह ने कटाक्ष किया कि मुझे समझ नहीं आता कि इन लोगों के रंग क्यों उड़े हुए हैं? यही लोग सात नवंबर तक काले धन पर शोर शराबा मचाते नहीं थकते थे, अब यह विरोध कर रहे हैं।

शाह ने कहा कि मोदी सरकार में हर 15 दिन में नई योजना की शुरुआत होती है और देश में इतनी योजनाएं शुरू हो चुकी हैं कि उनकी गिनती करना आसान नहीं होगा। 

शाह ने दोआबा की धरती पर मजबूत दलित वोट बैंक को लुभाने का प्रयास किया और कहा कि डॉ. अंबेडकर के लिए कांग्रेस ने क्या किया था यह सबको पता है। मोदी सरकार ने विशेष सत्र बुलाकर डॉ. अंबेडकर के 125वें जन्म दिन पर उनको श्रद्धांजलि दी।

केजरीवाल सत्ता में आए तो सूबे में आ जाएगा भूचाल : सुखबीर

bjp president amit shah in jalandhar, big announcement
सुखबीर बादल - फोटो : फाइल फोटो
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अगर केजरीवाल सत्ता में आए तो पंजाब में भूचाल आ जाएगा। वह गारंटी से कह सकते हैं कि आप का पंजाब में बुरा हाल हो चुका है और वह तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। पंजाब में आप छह या सात सीट से अधिक नहीं जाने वाली है। कैप्टन पर प्रहार करते हुए सुखबीर ने कहा कि उसको हराने के लिए पूरी कांग्रेस ही अंदर खाते जोर लगा रही है।

डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल रविवार को भाजपा के बूथ सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिअद एक ऐसी पार्टी है, जिसका भाजपा के साथ सबसे पुराना रिश्ता है। हम सब किस्मत वाले हैं कि अब केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार है और सूबे में सीएम प्रकाश सिंह बादल की, नहीं तो डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में वह न जाने कितनी बार दिल्ली चक्कर लगाते रहे, लेकिन एक पैसा सूबे को नहीं मिला। अब दोनों तरफ अपनी सरकार है और सूबे का विकास बढ़ रहा है, इसलिए पंजाब की जनता को तीसरी बार सरकार गठबंधन की बनानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब पर मोदी व केंद्रीय मंत्री पूरी तरह से मेहरबान हैं, यही वजह से है कि सूबे में अब फोर लेन व सिक्स लेन का जाल बिछ रहा है। यह भी केंद्र सरकार की मेहरबानी है कि 10 दिसंबर तक सूबे में एक भी घर ऐसा नहीं होगा, जिसमें गैस का चूल्हा न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed