फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP chandigarh office closed for few days in view of rising corona cases

कोरोना असरः चंडीगढ़ में संक्रमण के मामले बढ़े, भाजपा कार्यालय कुछ दिनों के लिए किया गया बंद

Thu, 23 Jul 2020 01:23 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 23 Jul 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
BJP chandigarh office closed for few days in view of rising corona cases
चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम् को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद व अन्य पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद पार्टी के महासचिव रामवीर भट्टी ने बताया कि उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वह आने वाले दिनों में घर से ही पार्टी की गतिविधियों में शामिल हो।
विज्ञापन


जारी निर्देशों के अनुसार पार्टी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह अगले आदेश तक कार्यालय न आएं और संगठन की सभी जरूरी गतिविधियां अपने घर से चलाएं। रामवीर भट्टी ने कहा कि ट्राइसिटी में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने परिवार के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। वहीं, भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के घर के साथ लगते घर में भी कोरोना वायरस के तीन केस आने से पूरे इलाके में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है और घर को पूरी तरह से सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed